नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केंद्रीय मंत्री पहलाद सिंह पटेल ने अरविंद केजरीवाल पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान करने को लेकर उपराज्यपाल को लिखा पत्र! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
« Mar    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

केंद्रीय मंत्री पहलाद सिंह पटेल ने अरविंद केजरीवाल पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान करने को लेकर उपराज्यपाल को लिखा पत्र!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रेस कॉन्फ्रेंस/सम्बोधन में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल के प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिरंगा झंडा को उलटा कर के लगाया गया था, जो राष्ट्रध्वज का अपमान है। उन्होंने गलत तरीके से तिरंगे झंडे को लगाए जाने को लेकर दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल को पत्र भी लिखा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की कई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो तिरंगे झंडे को कुछ इस तरह से लगाया जाता है, जैसे उसमें हरी पट्टियों को बढ़ा दिया गया हो। उन्होंने इसे गलत तरीका बताते हुए इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय ध्वज की जो मर्यादा है, वो बनी रहनी चाहिए। उन्होंने बताया कि ये झंडे जब केजरीवाल बोल रहे होते हैं, तो उनके बैकग्राउंड में लगाया जाता है, जिसमें ऐसा प्रतीत होता है कि इसके सफ़ेद भाग के कुछ हिस्से को हटा कर हरे रंग का क्षेत्र बढ़ा दिया गया है।

राष्ट्रीय ध्वज संहिता’ का 103 कहता है कि झंडे का आकार आयताकार होना चाहिए और इसकी लंबाई और चौड़ाई (ऊँचाई) का अनुपात 3:2 का होना चाहिए। वहीं 1.1 में स्पष्ट बताया गया है कि तीनों रं!गों की आयताकार पट्टियों की चौड़ाई समान होनी चाहिए। साथ ही आकार के अनुपात की सूची भी दी गई है। अभी तक आम आदमी पार्टी (AAP) या दिल्ली सरकार के नेताओं की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now