नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह शहर की फुटकर किराना दुकानों का किया औचक निरीक्षण अरिहंत ब्रांड गाय का घी एवं चिंग्स ब्रांड शेजवान चटनी के लिए गए नमूनें – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह शहर की फुटकर किराना दुकानों का किया औचक निरीक्षण अरिहंत ब्रांड गाय का घी एवं चिंग्स ब्रांड शेजवान चटनी के लिए गए नमूनें

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह शहर की फुटकर किराना दुकानों का किया औचक निरीक्षण
अरिहंत ब्रांड गाय का घी एवं चिंग्स ब्रांड शेजवान चटनी के लिए गए नमूनें

दमोह कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत डी.ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ. संगीता त्रिवेदी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी दमोह राकेश अहिरवाल ने दमोह शहर में फुटकर किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अहिरवाल ने बताया दमोह शहर में बकौली चौक स्थित प्रमोद किराना भंडार का फोस्कोरिस एप्प के माध्यम से ऑनलाइन निरीक्षण किया गया। दुकान में संग्रहित अरिहंत ब्रांड गाय का घी एवं चिंग्स ब्रांड शेजवान चटनी की गुणवत्ता की जांच हेतु नमूना लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।


फुटकर किराना दुकान का विभिन्न जांच बिंदुओं पर ऑनलाइन परिसर के डिज़ाइन, कंट्रोल ऑफ आपरेशन,मेंटेनेन्स एंड सैनिटेशन,पर्सनल हाइजीन,ट्रेनिंग आदि विभिन्न पैरामीटर्स पर उक्त किराना दुकान की जांच की गई। किराना दुकान में फ़ूड लाईसेंस की प्रति लगी हुई पाई गई है एवं फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए है। परिसर में पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था एवं कार्यरत कर्मचारियों का वार्षिक मेडिकल परीक्षण करवाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed