नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह में अब दौड़ेंगी वैक्सीनेशन बैंन और गांव-गांव, हर गली जाकर करवाएंगी वैक्सीनेशन। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह में अब दौड़ेंगी वैक्सीनेशन बैंन और गांव-गांव, हर गली जाकर करवाएंगी वैक्सीनेशन।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रदेश की प्रथम अत्याधुनिक वैक्सीनेशन बैन को आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाई गई ।

मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन अध्यक्ष  राहुल सिंह जी के “सीएसआर मद” से दो मोबाइल वेक्सीनेशन वेन राज्य को प्रदान की जा रही हैं, इन गाड़ियों में सभी अत्याधुनिक आवश्यक सुविधाएं जैसे 1200 वायल्स तक की वैक्सीन क्षमता का नेगेटिव टेम्परेचर रेफ्रिजरेटर, वेक्सीनेशन करने वाले स्टाफ को बैठने की व्यवस्था, वेक्सीनेशन के लिए आने वाले नागरिकों को बैठने की व्यवस्था के साथ साथ वेक्सीनेशन कार्य के प्रचार प्रसार के लिए टेलीवीजन भी उपलब्ध है। फुल एयरकंडीशंड इस गाड़ी में विषम परिस्थितियों के लिए ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम भी है, इसके अलावा नागरिकों के वेक्सीनेशन कार्य की जानकारी दर्ज करने के लिए इंटरनेट युक्त कम्प्यूटर सिस्टम की भी उपलब्धता है, जिससे वेक्सीनेशन कराने वालों की जानकारी दर्ज की जा सके।

इस अत्याधुनिक वेक्सीनेशन वैन को आज दिन रविवार को प्रातः 09.00 बजे भारतीय जनता पार्टी के सम्माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के यशस्वी सांसद महोदय माननीय श्री वी डी शर्मा जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रदेश की जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम में  राहुल सिंह जी माननीय अध्यक्ष मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एन्ड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी, पारासर जी एवं सम्माननीय वरिष्ठ भाजपा नेताओं की भी उपस्थिति रही।।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now