नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह जिले को मिली वैक्सीन बेन की सौगात पूजा अर्चना कर सीएमएचओ को सौंपी गई वैक्सीन बेन अस्पताल के बाहर ही तोड़ा दम! राहगीरों की मदद से ले जाया गया अस्पताल के अंदर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह जिले को मिली वैक्सीन बेन की सौगात पूजा अर्चना कर सीएमएचओ को सौंपी गई वैक्सीन बेन अस्पताल के बाहर ही तोड़ा दम! राहगीरों की मदद से ले जाया गया अस्पताल के अंदर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह जिले को मिली वैक्सीन बेन की सौगात पूजा अर्चना कर सीएमएचओ को सौंपी गई वैक्सीन बेन अस्पताल के बाहर ही तोड़ा दम! राहगीरों की मदद से ले जाया गया अस्पताल के अंदर

दमोह जिले को मिली दो वैक्सीन बेन को आज दमोह में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सामने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों के सामने डॉक्टर  सिविल सर्जन ममता तिमोरी को सौंपी गई जहां पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह के द्वारा दोनों वैक्सीन बेन की पूजा अर्चना कर बेन के

पायलट और को पायलट को माला पहनाकर मीठा खिला कर उसका सम्मान किया और ममता तिमोरी मैडम को दोनों वैक्सीन बेन की चाबी सौंपी गई तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी कार्यालय की महज 100 मीटर की दूरी पर जिला अस्पताल के लिए जब यह वैक्सीन बेन जा रही थी तो जिला अस्पताल के गेट पर ही एक एंबुलेंस ने अपना दम तोड़ दिया उसे लोगों की मदद से धक्का देकर जिला अस्पताल के अंदर ले जाया गया जब पत्रकार द्वारा पूछा गया कि यह वैक्सीन बेन अभी कुछ ही मिनटों पहले

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से आपको प्रदान हुई है और क्या वजह है कि आप इस वैक्सीन बेन को धक्का लगा रहे हैं तो ड्राइवर कुछ भी बताने में असमर्थ रहा इस घटना से आप खुद अंदाज लगा सकते हैं कि दमोह जिले को भव्य तरीके से मिली वैक्सीन बेन का जमकर प्रचार प्रसार किया गया भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इसे हरी झंडी दिखाकर दमोह पहुंचाया गया जहां पर उसका भव्य स्वागत के साथ जोरदार तरीके से प्रचार प्रसार कर सभी को यकीन दिलाया गया कि अब वैक्सीनेशन के कार्य में तेजी आ सकेगी !

दमोह जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा सरकार और दानदाताओं द्वारा मेडिकल उपकरणों के साथ-साथ ऐसी अनेक सुविधाएं आए दिन दी जाती हैं लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा इन सभी चीजों का रखरखाव और जरूरतमंदों तक इन सभी चीजों का लाभ दिलाने में कोई भी रुचि नहीं दिखाता जिससे यह सभी उपकरण अस्पताल के स्टोर रूम में धूल फांकते रहते हैं और जिला प्रशासन और दमोह के सभी समाजसेवी और दमोह के जनप्रतिनिधियों को भी चाहिए कि अस्पताल में मिलने वाले सभी उपकरण और सुविधाओं का अस्पताल सही से संचालन कर रहा है कि नहीं अगर इस और कोई ध्यान नहीं दिया जाता तो लाखों रुपए की मदद किस काम की जब वह जरूरतमंदो के काम ना आ सके आपको बता दें कि पूर्व में भी मेरे द्वारा समाचार में वेंटिलेटर और कई मेडिकल उपकरण जो अस्पताल के स्टोर रूम में धूल फांक रहे हैं और कई समाचार पत्रों में अस्पताल की घोर लापरवाहीया आए दिन आती रहती है लेकिन जिला प्रशासन और दमोह के नेता अस्पताल प्रशासन पर कोई भी कार्यवाही नहीं करता यही वजह है कि जितनी भी मदद मिलती है वह सभी जनता के काम में नहीं आती और अस्पताल प्रशासन यूं ही लाखों रुपए की मशीनों और उपकरणों का सत्यानाश करने में लगा हुआ है आपको बता दें कि जिला अस्पताल के ऊपर सरकार द्वारा एक बहुत अच्छी स्कीम लगाई गई थी जिससे अस्पताल को 24 घंटे बिजली मिल सके अस्पताल की छत पर सोलर

पैनल लगाए गए थे लेकिन जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा उन सोलर पैनल को टीन सेट द्वारा ढक दिया गया और सोलर पैनल से जो जिला अस्पताल को बिजली मिलनी थी वह प्लांट बंद हो गया इस ओर दमोह के नेताओं का कोई ध्यान नहीं है और धड़ाधड़ धड़ाधड़ उपकरण और सुविधाएं के नाम पर वाहवाही की जा रही है जबकि इनका कोई भी लाभ गरीब मरीजों को नहीं मिल पा रहा है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now