नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 10 साल बाद भी कॉलोनी वासियों को नहीं मिली मूलभूत सुविधाएं. कॉलोनाइजर के खिलाफ कॉलोनी वासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

10 साल बाद भी कॉलोनी वासियों को नहीं मिली मूलभूत सुविधाएं. कॉलोनाइजर के खिलाफ कॉलोनी वासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह- शहर के सेंट्रल स्कूल के आगे केशव नगर के समीप स्थित सिद्धिविनायक कॉलोनी का रजिस्ट्रेशन रेरा कानून के तहत मापदंड पूरे नहीं करने पर रद्द कर दिया गया है। इसके बाद भी कॉलोनाइजर राजेश उर्फ रज्जन जैन के द्वारा सन्मति नगर का निर्माण किया जा रहा है। 10 साल बाद भी सिद्धि विनायक नगर कॉलोनी वासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई है। सड़क, बिजली व पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण तथा पार्कों का निर्माण नहीं होने से कॉलोनी वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि 300 घरों के बिजली कनेक्शन के लिए थ्री फेस मीटर लगाए जाने के बाद भी केवल एक 100 किलो वाट की डीपी लगा कर कनेक्शन दिया गया है। जिससे हर समय वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर भाव्या त्रिपाठी के माध्यम से कलेक्टर को सौंपा गया । खास बात यह है कि कॉलोनाइजर राजेश उर्फ रज्जन जैन के द्वारा सिद्धि विनायक नगर कॉलोनी के अलावा सन्मति नगर कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है।

जिसको लेकर जगजीत सिंह उर्फ बिल्लू बाधवा से मिलकर कॉलोनी का निर्माण करने के लिए सिद्धिविनायक नगर की बाउंड्री तोड़कर 65 एकड़ की कॉलोनी बनाने के लिए रास्ता निकासी की गई है। सोमवार दोपहर बिल्लू उर्फ जगजीत सिंह वाधवा जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे जिन्होंने कॉलोनी वासियों का विरोध करने के बाद भी गुंडागर्दी दिखाते हुए बाउंड्री वाल तोड़ दी और इसकी जानकारी राजेश जैन को दी गई तो उन्होंने किसी भी तरह की कार्रवाई के लिए साफ मना कर दिया। सिद्धिविनायक कॉलोनी में पूर्व से निर्धारित सड़क को मापदंड के अनुसार नहीं बनाया गया है। जिससे आए दिन दुर्घटना होने से नकारा नहीं जा सकता। दस साल बीतने के बाद भी कॉलोनी में पक्की सड़क, नालियां, पार्क का निर्माण व बिजली के खंभों को भी नहीं लगाया गया है। कॉलोनी वासियों द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो कॉलोनाइजर राजेश जैन ने धमकी देते हुए कहा कि वह 2% राशि गुंडा टैक्स के लिए अपने पास रखते हैं और जो विरोध करेगा उसकी हत्या करवा दी जाएगी।

* कॉलोनाइजर का निलंबित हो चुका है रजिस्ट्रेशन फिर भी कर रहे प्लाट एवं मकानों की रजिस्ट्री-

सिद्धिविनायक नगर कॉलोनी के रजिस्ट्रेशन को रेरा कानून के तहत निर्धारित मापदंड पर कार्य नहीं कराए जाने को लेकर 14 अक्टूबर 2019 को रजिस्ट्रेशन निलंबित करने के आदेश जारी हो चुके हैं। आदेश में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि संबंधित प्रोजेक्ट के पंजीयन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। इसके अलावा प्रोजेक्ट के निलंबन के फल स्वरुप कॉलोनाइजर के द्वारा कोई नई बुकिंग लेने पर प्रतिबंध लगाया जाए। संबंधित जिले के जिला पंजीयक को सूचित करने का आदेश है जिसमें लिखा गया है कि प्रोजेक्ट वर्तमान परिस्थितियों में अवैध है

और आगामी आदेश तक विक्रय पत्रों का पंजीयन पर रोक लगाई जाती है। इसके अलावा आदेश में लिखा गया है कि कॉलोनाइजर का बैंक खाता फ्रीज किया जाए और संबंधित बैंक को सूचित किया जाए। इसके साथ ही कॉलोनाइजर के द्वारा यदि कोई नई परियोजना पंजीयन हेतु प्रस्तुत की जाती है तो उसके परीक्षण के समय यह तथ्य प्राधिकरण के संज्ञान में लाया जाए यह आदेश रेरा कानून के तहत एंटोनी डिसा अध्यक्ष रेरा, सदस्य अनिरुद्ध डी कपाले तथा दिनेश नायक के द्वारा जारी किया गया। इसके बावजूद कॉलोनाइजर राजेश कुमार जैन उर्फ रज्जन जैन के द्वारा कई मकानों की रजिस्ट्री एवं प्लाट की रजिस्ट्री की गई है। इसके अलावा सन्मति नगर जो 65 एकड़ की जमीन पर अन्य लोगों के साथ मिलकर बनाया जा रहा है वहां भी सामान्य स्टांप पर लिखा पढ़ी करके कई प्लॉट बेचे जा रहे हैं। इसके पूर्व सिद्धिविनायक कॉलोनी में भी आदेश के बाद मकानों एवं प्लाटों की रजिस्ट्री की गई है। इसके अलावा सिद्धिविनायक कॉलोनी से सन्मति नगर एवं बिल्लू बाधवा की कॉलोनी के लिए रास्ता निकाला जा रहा है जो पूरी तरह से अवैध है। इस मामले में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, कार्यालय, रेरा कार्यालय, मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किए गए हैं।

ज्ञापन देने वालों में दिगपाल सिंह राजपूत, मनोज नायक, राजेश गुप्ता, रवि गुप्ता, रमेश सिंह ठाकुर, आर एस ठाकुर, बहादुर सिंह लोधी, महेंद्र साहू, अखिलेश सोनी, आरके सहाय, गिरीश दुबे, धर्मेंद्र पटेल, राजकरण, अशोक नारायण कुर्मी, वेद प्रकाश द्विवेदी, अनिल कुमार, डीके पांडे, संजय असाटी, राम रतन, अनिल दुबे, भगवती प्रसाद मिश्रा, सिंपू बाधवा, भरत श्रीवास्तव अर्जुन पटेल, महेंद्र राय, के प्रजापति, राम शंकर दुबे, राकेश सिंह राजपूत, राजेश प्यासी, विनोद वाधवा, राधेश्याम गुप्ता, आकाश सिंह राजपूत, जीपी खरे, संतोष विश्वकर्मा, श्यामसुंदर दुबे, रवि कांत दुबे, विष्णु पटेल, प्रहलाद पटेल, अजय कुमार खरे, महेंद्र कुमार रोहित, अशोक पटेल, भगवत पटेल, डॉ शिव प्रसाद दुबे, राजेश मखीजा, निर्भय जैन, रितेश मसीह, अनीता जॉन, घनश्याम गुप्ता, शिवा पटेल, एलपी पटेल सहित अनेक कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed