नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर अटल प्रशंसक ने रक्तदान करके जीते जी रक्तदान मृत्यु उपरांत नेत्रदान का संदेश दिया – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर अटल प्रशंसक ने रक्तदान करके जीते जी रक्तदान मृत्यु उपरांत नेत्रदान का संदेश दिया

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर अटल प्रशंसक ने रक्तदान करके जीते जी रक्तदान मृत्यु उपरांत नेत्रदान का संदेश दिया
दमोह
। भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि के अवसर पर अटल प्रशंसक वरिष्ठ पत्रकार अटल राजेंद्र जैन ने उनका पुण्य स्मरण करते हुए जिला अस्पताल पहुंचकर छठवीं बार रक्तदान किया। इस दौरान उन्होंने जीते जी रक्तदान और मृत्यु उपरांत नेत्रदान के संकल्प को दोहराते हुए अन्य सभी लोगों से भी विशेष अवसरों पर रक्तदान करने और मृत्यु उपरांत नेत्रदान करने का संकल्प लेने का आवाहन किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक के टेक्नीशियन राजेश

विनोदे, सक्रिय रक्तदाता लक्ष्मीकांत पौराणिक, हिमांशु ताम्रकार, अभिषेक जैन, राजीव जैन फोटोग्राफर आदि ने भी अन्य लोगों को रक्तदान प्रेरित करते हुए विशेष अवसरों को यादगार बनाने के लिए रक्तदान करने की अपील की। पत्रकार राजेंद्र अटल द्वारा डोनेट किया गया ब्लड नरसिंहगढ़ क्षेत्र निवासी एक ऐसी गरीब आदिवासी महिला को चढ़ाया जाएगा जिसकी डिलीवरी नजदीक है और रक्त की अत्यधिक आवश्यकता थी लेकिन पूर्ति नहीं हो पा रही थी।

 

पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान भी मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ और वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र अटल के साथ कई कई पत्रकारों ने मिलकर अस्पताल के पार्क में वृक्षारोपण किया था वरिष्ठ पत्रकार द्वारा उनके जन्मदिन और उनकी पुण्यतिथि पर कुछ ना कुछ उनकी याद में करते ही रहते हैं राजेंद्र जैन जी अटल बिहारी जी के इतने बड़े प्रशंसक हैं

कि लोग उन्हें दमोह में राजेंद्र अटल के नाम से जानते हैं युवा अवस्था में जब अटल बिहारी का क्रेज सभी युवाओं के सर चढ़कर बोल रहा था तब कई लोगों ने अटल बिहारी जी की तरह शादी ना करने का निर्णय लिया था यह बात जब अटल बिहारी जी को पता चली तो उन्होंने सामाजिक रूप से सामने आकर सभी से कहा कि आप लोग शादी करें प्रशंसक हैं मैं आप सबकी कदर करता हूं लेकिन आप अपना और अपने परिवार का ध्यान रखकर शादी करें तब उसके बाद दमोह के वरिष्ठ पत्रकार अटल राजेंद्र जैन जी ने शादी की ऐसे ऐसे प्रशंसक भारत में उनके हैं और एक जीता जागता उदाहरण हमारे बीच आज भी भाई अटल राजेंद्र  जैन जी है जिन्होंने अटल बिहारी जी की तीसरी पुण्य तिथि पर आज रक्तदान कर यह साबित कर दिया कि आदमी चला जाता है लेकिन उसकी विचारधारा जिंदा रहती है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now