नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रधानमंत्री स्व निधि योजना शहरी क्षेत्र के 1567 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित 02 हितग्राहियों को ऋण चुकाने पर पुन: 20-20 हजार रूपये का ऋण स्वीकृत – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

प्रधानमंत्री स्व निधि योजना शहरी क्षेत्र के 1567 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित 02 हितग्राहियों को ऋण चुकाने पर पुन: 20-20 हजार रूपये का ऋण स्वीकृत

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने बालाघाट जिले से प्रधानमंत्री स्व निधि योजना शहरी के हितग्राहियों को 10 हजार एवं 20 हजार रुपए का ब्याज मुक्त ऋण का वितरण प्रदेश के 50000 हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के द्वारा वितरित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमि पूजन एवं हितग्राहियों से संवाद किया।
इस मौके पर दमोह नगर पालिका परिसर में भी एक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें कलेक्टर श्री एस कृष्ण चैतन्य एवं अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गौड़ ने हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये।
बालाघाट से प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने तथा भोपाल से सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा एवं सागर से नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने वर्चुअल रूप से हितग्राहियो को सम्बोधित किया।


दमोह जिले में प्रधानमंत्री स्व निधि योजना में 6429 आवेदनों को स्वीकृत किया गया एवं 6159 हितग्राहियों के खाते में 10 हजार रूपये के मान से राशि हितग्राहियों को वितरित की जा चुकी है, यह ऋण ब्याज मुक्त रहेगा।
प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत समय पर ऋण चुकाने वाले 2 हितग्राहियों को 20 हजार रूपये ऋण वितरित किया गया। नगर में कुल 60 ऐसे हितग्राही है, जिन्होंने 10 हजार रूपये पूर्व में ऋण लेकर चुका दिया है, इन्हें पुनः 20 हजार रूपये ऋण देकर प्रेरित किया जा रहा है। दमोह नगर पालिका के लक्ष्य 1399 हितग्राहियों के विरूद्ध 1011 को ऋण वितरण किया गया, हटा में लक्ष्य 288 वितरण के विरुद्ध 194, पथरिया में लक्ष्य 186 के विरुद्ध वितरण 126, पटेरा में लक्ष्य 120 के विरुद्ध वितरण 147, हिंडोरिया में लक्ष्य 204 के विरुद्ध वितरण 75, तेंदूखेड़ा में लक्ष्य 44 के विरुद्ध 14 का वितरण हुआ है, इस प्रकार जिले में 2241 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसमें से 1567 हितग्राहियों को ऋण वितरित किया गया।


कार्यक्रम में अपर कलेक्टर नाथूराम गौड़, जिला शहरी विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी कपिल खरे, प्रभारी सीएमओ अशोक पाठक, कार्यालय अधीक्षक अरविंद राजपूत, लेखा अधिकारी अजेन्द्र सिहं, सुनीता खत्री, साक्षी खुराना, रश्मि, नेहा, अली खान, कीर्ति मिश्रा, विकास, विक्की सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, हितग्राही मौजूद रहे।
—000—

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed