नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के नारे के साथ दमोह जिले में सभी गणेश पंडाल आज गणेश विसर्जन करेंगे !जैन समाज के पर्युषण पर्व के आखिरी दिन सभी मंदिरों में किया गया महा मस्त अभिषेक! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के नारे के साथ दमोह जिले में सभी गणेश पंडाल आज गणेश विसर्जन करेंगे !जैन समाज के पर्युषण पर्व के आखिरी दिन सभी मंदिरों में किया गया महा मस्त अभिषेक!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के नारे के साथ दमोह जिले में सभी गणेश पंडाल आज गणेश विसर्जन करेंगे !जैन समाज के पर्युषण पर्व के आखिरी दिन सभी मंदिरों में किया गया महा मस्त अभिषेक!

दमोह जिले के सभी गणेश पंडाल कल रात से ही हवन पूजन अर्चन कर गणेश विसर्जन की तैयारियों में लगे दिखाई दिए सभी पंडालों में हवन के बाद भंडारा किया गया और कन्या भोजन भी किया गया कन्या भोजन के साथ सभी ढोल नगाड़े को बजाते हुए अपने-अपने गणपति को इस वर्ष की विदाई देने के लिए झूमते नाचते नारे लगाते हुए गणपति अपने गांव चले कैसे हमको चैन पड़े मोरिया रे बाप्पा मोरिया रे

इसी बीच एक और चौका देने वाली खबर सामने आई है कि दमोह प्रशासन द्वारा फुटेरा तालाब में जहां पर अधिकांश गणेश विसर्जन किए जाते हैं वहां के युवकों द्वारा अपनी नाव तालाब मैं नहीं उतारी गई बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा पिछले वर्ष हुए गणेश विसर्जन में उन्हें जो पैसा मिलना था वह पैसा प्रशासन द्वारा अभी तक उन्हें नहीं दिया गया प्रशासन भी उनकी मांगों को देखते हुए इंतजामों में जुटा हुआ है

भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में विराजमान श्री सिद्धिविनायक गणेश की प्रतिमा का 10 दिन तक पूजन अर्चन कर आज सुबह जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा हवन  पूजन कर कन्या भोज के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम के पश्चात गणेश विसर्जन के लिए नोहटा की नदी में ले जाने की तैयारियों में लगे हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में युवा मोर्चा से प्रमोद विश्वकर्मा के साथ उनकी पूरी टीम नोहटा के लिए कुछ ही देर में अपने गणेश पंडाल को लेकर नोहटा नदी में विसर्जन करने के लिए जा रहे हैं!

 

कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री राहुल सिंह के कार्यालय में विराजमान श्री गणेश जी की 10 दिन तक सभी के साथ मिलकर पूजन अर्चन भजन कीर्तन किए गए और सिद्धिविनायक से दमोह से कोरोना की महामारी से सभी को बचाने की प्रार्थना की गई और आज अंतिम दिन राहुल सिंह द्वारा हवन पूजन कर कन्या भोजन कराकर गणेश विसर्जन के लिए ढोल नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा मोरिया के नारे लगाते हुए गणेश विसर्जन किए जा रहे हैं

गणेश विसर्जन का यह कार्यक्रम आज सुबह से ही शुरू हो चुका है जो देर रात तक चलेगा गणेश पंडालों के संचालकों का कहना है कि जब प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा डीजे बाजे के साथ गणेश विसर्जन और त्यौहार मनाने का कहा गया था उसके बावजूद भी दमोह प्रशासन द्वारा किसी भी गणेश पंडाल को डीजे की परमिशन नहीं दी गई जिससे गणेश पंडाल के साथ-साथ गणेश भक्तों में भी नाराजगी देखी जा रही है अगर डीजे बजाने को मिलता तो बप्पा की सवारी बड़ी धूमधाम से निकलती लेकिन क्या करें दमोह प्रशासन की डीजे ना बजाने की हिदायत से जहां यह उत्सव थोड़ा फीका नजर आ रहा है अभी तक करीब 25 से अधिक मूर्ति विसर्जन हो चुकी है बड़े पंडालों की प्रतिमाएं शाम से लेकर देर रात तक निकाली जाएंगी

अनंत चौदस के साथ आज जैन समाज द्वारा 10 दिवसीय पर्यूषण पर्व के आखिरी दिन जैन समाज के सभी मंदिरों में
पर्युषण नेमी नगर जैन दिगंबर जैन मंदिर पर श्री 108 नेमिनाथ भगवान का हुआ महा मस्त का अभिषेक

मलैया मील मंदिर में हुआ सामूहिक अभिषेक एवं शांतिधारा

पर्युषण पर्व के अंतिम दिवस प्रतिवर्षानुसार श्री दिगंबर जैन मील मंदिर में अनंत चतुर्दशी के दिन सामूहिक अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया । पीताम्बर धारण कर प्रमुख पत्र बनकर अभिषेक एवम विश्व की शांति की कामना के साथ शांति धारा की। शांति धारा करने का परम सौभाग्य श्री जयंत कुमार जी हेमन्त कुमार जी मलैया एवम अजित कुमार जी ,पदमकुमार जी को प्राप्त हुआ। 108 कलशों से अभिषेक हुआ ततपश्चात विधी विधान एवं भक्ति भाव से पूजन की गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

More Stories

You may have missed