नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह जिले का एक दिवसीय युवा प्रशिक्षण शिविर आज गायत्री शक्तिपीठ पथरिया में सम्पन्न हुआ जिसमें दमोह और पथरिया क्षेत्र के लगभग 400 युवा सम्मलित हुए। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह जिले का एक दिवसीय युवा प्रशिक्षण शिविर आज गायत्री शक्तिपीठ पथरिया में सम्पन्न हुआ जिसमें दमोह और पथरिया क्षेत्र के लगभग 400 युवा सम्मलित हुए।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह जिले का एक दिवसीय युवा प्रशिक्षण शिविर आज गायत्री शक्तिपीठ पथरिया में सम्पन्न हुआ जिसमें दमोह और पथरिया क्षेत्र के लगभग 400 युवा सम्मलित हुए।

सर्व धर्म प्रार्थना से शिविर की शुरुआत करते हुए कटनी से पधारे गायत्री परिवार के जिला समन्वयक प्रफुल्ल सोनी जी ने कहा कि गायत्री सार्वभौमिक ईश्वर की प्रार्थना है, आपके ऊपर गायत्री साधना का प्रभाव क्या हो रहा है तो उसको चार चिन्हों ने समझा जा सकता है,आपके मन मे अपने कार्य को करने की जिम्मेदारी आ रही है या नही, आपकी समझदारी बढ़ रही है या नही, आप अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार हो रहे हो यंही और इन सबको करते हुए आपके अंदर का भय दूर हुआ या नही, अर्थात आप बहादुर बने या नहीं।

यही चार प्रारंभिक पहिचान है गायत्री साधको की। आप 24 घंटो में अपनी रोज़ी रोटी कमाने के साथ साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को भी ईमानदारी के साथ निभाना प्रारंभ कर देते हो, प्रतिदिन कम से कम दो घंटे का समय लोकोपयोगी कार्यो के लिये निकालने लगते हो तो आप अपने जीवन को धन्य बना लेतो हो।सिर्फ माला जपना ही पूजा नही होती, पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्ची पूजा है।

आप अपने आप को स्वस्थ रखते हुए नशा, मांसाहार जैसे दुर्गुणों से दूर रहकर मनुष्य में देवत्व के उदय को चरितार्थ करते हुए धरती पर स्वर्ग के अवतरण को संभव बनाते चले जाते हो।

ओजस्वी वीर रस के प्रज्ञा गीतों से विश्वजीत जी ने युवकों में नया जोश पैदा कर दिया। आज युग पुकारता, जाग नौ जवान रे।
मोरचे संभाल तू, संभाल तू कमान रे।
गीत ने तो जोश के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया।
श्री शैलेश सोलंकी जी ने सिंथेसाइजर से गीतों में रस भर दिया।

शिविर के अंत मे आभार प्रदर्शन करते हुए वरिष्ठ परिजन इंजीनियर भीष्म जैन ने अपने संस्मरण सुनाते हुए युवकों से आव्हान किया कि वे अपनी जवानी और जोश का सदुपयोग करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान करें।
गक्कड़ भर्ता के भोज से शिविर का समापन हुआ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed