नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शरद पूर्णिमा के एक दिन पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही घंटाघर,धगट चौराहा,मागंज स्कूल,उमा मिस्त्री की तलैया क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक फेरी वाले खोवा विक्रेताओं के खोवा की हुई मैजिक बॉक्स से जांच, – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

शरद पूर्णिमा के एक दिन पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही घंटाघर,धगट चौराहा,मागंज स्कूल,उमा मिस्त्री की तलैया क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक फेरी वाले खोवा विक्रेताओं के खोवा की हुई मैजिक बॉक्स से जांच,

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा खोवा एवं मिष्ठान दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण, दमोह शहर के उमा मिस्त्री की तलैया स्थित नेमा मावा भंडार पर हुई निरीक्षण की कार्यवाही,

घंटाघर,धगट चौराहा,मागंज स्कूल,उमा मिस्त्री की तलैया क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक फेरी वाले खोवा विक्रेताओं के खोवा की हुई मैजिक बॉक्स से जांच,

मावा लड्डू के लिए गए नमूनें,

जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए नमूनें

दमोह : 19 अक्टूबर 2021

कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दमोह राकेश अहिरवाल ने निरीक्षण कार्यवाही करते हुए दमोह शहर में विभिन्न स्थानों पर थोक खोवा एवं फेरी वाले खोवा विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की कार्यवाही उमा मिस्त्री की तलैया,दमोह स्थित नेमा मावा भंडार प्रो0 सुनील नेमा पर की गई। निरीक्षण में दुकान में विक्रय हेतु संग्रहित मावा लड्डू के नमूनें जांच हेतु लिए गए हैं जिनको गुणवत्ता परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण की कार्यवाही में घंटाघर,धगट चौराहा,मागंज स्कूल,उमा मिस्त्री की तलैया क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक फेरी वाले खोवा विक्रेताओं के यहां बिक रहे खोवा एवं खोवा लड्डू की जांच मैजिक बॉक्स से की गई। जांच में अधिकतर फेरी वाले दुकानदारों के यहां गुणवत्तापूर्ण खोवा पाया गया है। निरीक्षण में किसी भी खोवा विक्रेता के खाद्य पंजीयन नहीं पाया गया हैं। उक्त समस्त दुकानदारों को खाद्य पंजीयन बनवाने हेतु नोटिस जारी किये जा रहे हैं।

खोवा की गुणवत्ता की जांच कैसे करें

खोवा में आरारोट,आटा,स्टार्च की मिलावट का पता करने के लिए खोवा की कुछ मात्रा लेकर उसमें पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें। उक्त घोल में टिंक्चर आयोडीन की कुछ बूंद मिलाएं। उक्त घोल का रंग अगर बैंगनी काला रंग का हो जाए तो उसमें आरारोट की मिलावट की पुष्टि होती है। सभी मिठाई दुकानों से मैजिक बॉक्स की सहायता से खोवा,मावा लड्डू एवं अन्य खाद्य सामग्री की मौके पर गुणवत्ता की जांच की गई। उक्त मिठाई दुकानों का फोस्कोरिस एप्प के माध्यम से ऑनलाइन निरीक्षण किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now