नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ द्वारा दीपावली मिलन व सम्मान समारोह प्रदेश शासन के चार अधिकारियों को श्रेष्ठ कार्य के लिए किया गया सम्मानित! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ द्वारा दीपावली मिलन व सम्मान समारोह प्रदेश शासन के चार अधिकारियों को श्रेष्ठ कार्य के लिए किया गया सम्मानित!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ द्वारा दीपावली मिलन व सम्मान समारोह प्रदेश शासन के चार अधिकारियों को श्रेष्ठ कार्य के लिए किया गया सम्मानित!

हमारा लक्ष्य आप को हटाना नहीं व्यवस्थित जगह पर बैठाना है -सीएमओ शुक्ला
दमोह नगर की चौपाटी में लघु व्यापारी संघ द्वारा दीपावली सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें दीपावली के अवसर!


पर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर जिला अध्यक्ष पंकज सोनी संस्थापक सदस्य शैलेंद्र जैन सचिव मनोज जैन गुड्डा चौरसिया और भी श्रेष्ठ पदाधिकारी की मौजूदगी मैं! मध्यप्रदेश शासन में श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य नगरपालिका अधिकारी निशी कांत शुक्ला वरिष्ठ खाद्य अधिकारी राकेश अहिरवाल ट्रैफिक सूबेदार अभिनव साहू को सम्मानित किया गया एवं बबीता राठौर तहसीलदार दमोह का ऑफिस में पहुंचकर सम्मान किया जाएगा वह मीटिंग में व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकी थी ! मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के सभी सदस्यों ने शहर के वरिष्ठ पत्रकार रामशरण पाराशर आजम खान बी डी शर्मा  मनीष सोनी शांतनु भारत आशीष जैन गणेश अग्रवाल नितिन चौबे आशीष तूफान ऋषि पटेल बृजेश गर्ग मुकेश नरेंद्र बंटी अजीत सिंह मनीष साहू राजा ठाकुर सभी को माला पहनाकर और डायरी पेन देकर सम्मानित किया!

इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला ने कहा कि दमोह में व्यवस्थित चौपाटी होने के बावजूद चालू नहीं हो पा रही थी लेकिन सभी के प्रयास से यह चौपाटी चालू हो गई हमारा प्रयास यही है कि सभी दुकानदार व्यवस्थित जगह पर खड़े होकर अपना धंधा करें इसके लिए हमारे द्वारा शहर में तीन और चौपाटी का निर्माण कार्य कराया जावेगा जिस की प्लानिंग हमारे द्वारा की जा रही है!

वरिष्ठ खाद्य अधिकारी राकेश अहिरवार द्वारा भी व्यापारियों से कहा गया की स्वक्ष मानक पदार्थों का वितरण कराया जाए और सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार ही व्यापारी अपने व्यापार को चलाएं ताकि हमें उनके ऊपर कठोर कार्यवाही न करनी पड़े ट्राफिक सूबेदार अभिनव साहू ने भी सभी व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की बात कही !

105 साल साल पुरानी दुकान चलाने वाले भगवान दास असाटी धर्मपुरा वाले ने भी अपनी बात रखते हुए दीपावली की शुभकामनाओं के साथ मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ की प्रशंसा करते हुए कहा कि कई वर्षों से मैं अपना व्यवसाय चला रहा हूं अनेक संगठनों से जुड़ा रहा हूं लेकिन अभी तक जितनी सक्रियता मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ द्वारा व्यापारियों के हित में काम किए जा रहे हैं अभी तक किसी भी संगठन द्वारा इतने जबरदस्त कार्य नहीं किए गए चाहे दमोह की जनता पिछले कुछ समय पहले अधिक चिल्लर से परेशान हो चाहे दमोह के फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले लोग हो सभी के लिए संघर्ष कर न्याय दिलाया! कार्यक्रम का सफल संचालन लघु व्यापारी संघ के प्रवक्ता नरेश चौबे ने किया !लघु व्यापारी संघ से जुड़े हमारे


भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश रजक देवेंद्र चौबे ने भी सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी और मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के संघर्षों को याद किया! मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के साथ ही
युवा व्यापारी संघ से राजेश मोंगिया नरेंद्र बजाज पिंकू गौतम इस्लाम पठान एवं समस्त युवा व्यापारी संघ द्वारा ट्राफिक सूबेदार अभिनव साहू का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी! मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ की ओर से इस कार्यक्रम में आज चौपाटी का अध्यक्ष मोनू ठाकुर को घोषित किया साथ ही मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ में कई सालों से काम

कर रहे राजू जैन जी को शहर मीडिया अध्यक्ष बनाया गया मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ द्वारा सभी नव गठित सदस्यों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी साथ ही युवा पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमर खय्याम सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी का सम्मान किया गया!

दमोह सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी द्वारा सभी वरिष्ठ अधिकारी और लघु व्यापारियों को संबोधित करते हुए बताया कि यह चौपाटी को कई वर्षों पहले बनाया गया था लेकिन इसे चालू नहीं कराया गया लेकिन जब मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ द्वारा सांसद जी को बताया गया की इस चौपाटी में कई अनियमितताएं है जिसका संज्ञान लेते हुए दमोह सांसद द्वारा निष्पक्ष और जरूरतमंदों को चौपाटी आवंटन कराने की पहल की गई जिस वजह से आज इस चौपाटी में वास्तविक व्यापारी ही व्यापार कर रहे हैं! और मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ ने चौपाटी के बारे में दमोह सांसद प्रहलाद सिंह पटेल के संज्ञान में लाने से ही आज यह चौपाटी वास्तविक लोगों को मिल सकी है!

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed