नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गुरु नानक देव जी के 552 वे प्रकाश पर्व पर दमोह के गुरुद्वारे मैं गुरुवाणी सुनने पहुंचे बड़ी संख्या में लोग ! दमोह जिले के अग्रवाल वेयर हाउस में आयोजित हुआ कार्यक्रम एफसीआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के प्रदेश अध्यक्ष – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

गुरु नानक देव जी के 552 वे प्रकाश पर्व पर दमोह के गुरुद्वारे मैं गुरुवाणी सुनने पहुंचे बड़ी संख्या में लोग ! दमोह जिले के अग्रवाल वेयर हाउस में आयोजित हुआ कार्यक्रम एफसीआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के प्रदेश अध्यक्ष

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गुरु नानक देव जी के 552 वे प्रकाश पर्व को जहां देश दुनिया के साथ दमोह के सिख समाज ने भी आज गुरु गोविंद सिंह को याद कर गुरुद्वारे में गुरुवाणी के साथ-साथ लंगर की व्यवस्था की जिसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों की उपस्थिति के साथ शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मनाया गया गुरु नानक जी का प्रकाश उत्सव!

सदाचार एवं सच्चाई के प्रतीक व सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी की 552वें प्रकाश पर्व पर आज माननीय कैबिनेट मंत्री राहुल सिंह  (भैया) MPWLC अध्यक्ष, ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका व आशीर्वाद प्राप्त किया। और सभी के साथ मिल बैठकर लंगर में प्रसाद ग्रहण किया

साथ मे भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री सतीश तिवारी जी, श्री रामेश्वर चौधरी जी, भाजपा दीनदयाल मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा राज जी, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश पटैल जी, अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ट कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही ।।

दमोह : जिले के ग्राम ग्वारी में एफसीआई के द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर, कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कारपोरेशन लॉजिस्टिक के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) राहुल सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। ग्राम ग्वारी स्थित अग्रवाल वेयरहाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मंत्री राहुल सिंह के द्वारा मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा चलाई जा रही विविध योजनाओं के बारे में जानकारी दी ।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, नागरिक आपूर्ति निगम, मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कारपोरेशन सहित अन्य संस्थाएं किसानों की उपज को खरीदने का काम कर रही हैं। साथ ही इन सभी संस्थाओं के अधिकारी कर्मचारी मेहनत करते हुए देश को खाद्यान्न उपलब्ध करा रहे हैं, वे सब बधाई के पात्र हैं। एफसीआई के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने इन सभी संस्थाओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम के दौरान संबंधित संस्थाओं के संभागीय अधिकारियों की विशेष मौजूदगी रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now