नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भोपाल में फैमिली सुसाइड केस मामले के बाद जागी प्रदेश सरकार सूदखोरों के खिलाफ प्रदेश भर में मुहिम जारी| प्रदेश में अब नहीं गवानी पड़ेगी किसी को अपनी जान – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

भोपाल में फैमिली सुसाइड केस मामले के बाद जागी प्रदेश सरकार सूदखोरों के खिलाफ प्रदेश भर में मुहिम जारी| प्रदेश में अब नहीं गवानी पड़ेगी किसी को अपनी जान

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आपको बता दें की आनंद नगर में रहने वाले संजीव जोशी ने पत्नी अर्चना, मां नंदनी, बड़ी बेटी ग्रीष्मा और छोटी बेटी पूर्वी के साथ मिलकर गुरुवार रात जहर खा लिया था। पूर्वी, ग्रीष्मा और नंदनी की मौत हो चुकी है। पति-पत्नी अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं। उन्होंने जहर खाने से पहले सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल किया था, जिसमें 13 पेज का सुसाइड नोट था। जानिए जोशी परिवार कैसे कर्ज में डूबा!

 

संजीव जोशी संपन्न परिवार से हैं। उनके नाम 3 प्लाट, 2 दुकान और 1 मकान है। संजीव ने घर बनाने के लिए चार साल पहले 18 लाख रुपए का बैंक लोन लिया था। समय पर किस्त नहीं चुका पाने के कारण यह कर्ज करीब 27 लाख रुपए हो चुका है। बैंक की किस्त जमा न करने से संजीव काफी परेशान थे। ऐसे में वह ब्याज से पैसा देने वालों के संपर्क में आ गए।

इसी साल लॉकडाउन के दौरान उन्हें किसी ने बताया कि बबली ब्याज में पैसा देती है। संजीव ने बबली से मिलकर समस्या बताई। बबली कर्ज देने को तैयार हो गई। संजीव ने पहली बार 2% ब्याज पर 20 हजार रुपए कर्ज लिया। इसके बाद इसी तरह बबली से ब्याज पर रुपए लेते रहे। आर्थिक रूप से कमजोर बबली जान पहचान की महिलाओं से पैसा लेकर संजीव को कर्ज देती रही। बबली ने संजीव को बताया था कि नवंबर 2021 में उसे अपनी बेटी रानी की शादी करनी है, तब पैसा लौटा देना।

संजीव ने पैसा देने का वादा किया था। बबली ने नवंबर में जब पैसा मांगना शुरू किया तो संजीव टरकाते रहे। 3 लाख 70 हजार रुपए में से वह सिर्फ 80 हजार रुपए दे सके। इसी बीच उर्मिला और प्रमिला ने बबली पर पैसा देने का दबाव बनाना शुरू किया। बबली ने उनको बताया कि तुम्हारे पैसे संजीव को ब्याज में दिए हैं। वह नहीं लौटा रहा है। इस पर चारों महिलाएं संजीव के घर आकर उन्हें धमकाने लगी। इस पर भी संजीव को कोई फर्क नहीं पड़ा। महीनों से धमकी, जलील करने का सिलसिला चल रहा था। इसी मंगलवार की रात चारों फिर संजीव के घर पहुंचीं। अल्टीमेटम दिया कि तीन दिन के अंदर पैसा नहीं मिला तो लड़कियों को उठवा लेंगी। इससे संजीव काफी परेशान हो गए। उन्होंने गुरुवार की रात पूरे परिवार के साथ मिलकर जहर खा लिया।

जानिए चार महिलाओं की भूमिका
1. बबली दुबे पति स्व. सत्यनारायण दुबे। उम्र 36 साल। बाल बिहार आनंद नगर में किराए का एक कमरा लेकर रहती है। उसके एक बेटी-एक बेटा है। बबली दूसरों के घरों में काम करती है। इसके साथ बचत के पैसों को ब्याज में देती है। जान पहचान की महिलाओं से भी पैसा लेकर ब्याज पर देती है। ब्याज वसूलने के लिए कर्जदार के घर में पहुंचकर धमकी देने के साथ जलील करती है। बबली का पति टेंट में काम करता था।

2. रानी दुबे पिता स्व. सत्यनारायण दुबे। उम्र 20 साल। बबली की बेटी है। घर में रहती है। जब कभी कर्जदार को डराने-धमकाने का काम आता है तो मां के साथ जाती है। रानी की शादी की तैयारी चल रही थी। रानी शादी से पहले सलाखों के अंदर पहुंच गई।

3. उर्मिला खांबरा पति दिनेश खांबरा। उम्र 50 साल। पटेल नगर में रहती है। गृहिणी है। पति एमपीईबी में नौकरी करता है। उर्मिला बचत के रुपए ब्याज पर चलाने के लिए बबली को देती है। बबली इससे पैसा लेकर लोगों को अधिक ब्याज पर देती है। ब्याज नहीं मिलने पर बबली के साथ डराने-धमकाने साथ जाती है। उर्मिला ने अपने पति को सूदखोरी के बारे में कुछ नहीं बताया था।

4. प्रमिला बेलदार पति बाबूलाल बेलदार। उम्र 38 साल। अशोका गार्डन में शुक्ला के चाल में कमरा लेकर रहती है। पति शुक्ला होटल सिल्वर इन में नौकरी करता है। यह उर्मिला खांबरा की छोटी बहन है। बड़ी बहन को ब्याज में रुपए चलाने के लिए देती है। उर्मिला यह पैसा प्रमिला को देती है। इसके अलावा अशोका गार्डन में खुद भी ब्याज का काम करती है।

इसी बात को लेकर प्रदेश भर में अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन में दिखाई दे रहे हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद आज दमोह जिले के sp द्वारा प्रेस वार्ता कर बताया गया की!

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश अनुसार सूदखोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसमें दमोह पुलिस आपके साथ हैं विगत दिनों में सूदखोरों की सूदखोरी के चलते कई लोग परेशान और इनके मकड़जाल मैं फंसकर परिवार बर्बाद हो रहे हैं और जान देने तक की नौबत आ रही है ऐसी घटनाएं पूरे मध्यप्रदेश से आ रही थी इसी को मध्य प्रदेश सरकार ने इस पर संज्ञान लेते हुए संपूर्ण मध्यप्रदेश में एक अभियान चलाने का निर्णय लिया है जिससे सूदखोरों पर लगाम लगाई जा सके आज दमोह एसपी तेनीवार द्वारा बताया गया कि अगर किसी व्यक्ति को सूदखोरी में फंसा कर उससे मनमाने तरीके से ब्याज लिया जा रहा है तो उसकी शिकायत दमोह एडिशनल एसपी शिवकुमार सिंह मोबाइल नंबर 75 8761 9001 दमोह सीएसपी अभिषेक तिवारी 8517954974 ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एसडीओ हटा वीरेंद्र बहादुर सिंह 989385 2433 अशोक कुमार चौरसिया एसडीओपी तेंदूखेड़ा 883 934 4007 प्रभारी एसडीओपी पथरिया एस पी शुक्ला 8319 934060 सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत 9754 98 1111 सूदखोरों के विरुद्ध प्राप्त जानकारी को गोपनीय रखते हुए सूदखोरों से पीड़ित व्यक्ति से चर्चा कर तलब करेंगे पीड़ित व्यक्ति की व्यथा सुनकर उनकी रिपोर्ट पर विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्यवाही करेंगे अवैध सूदखोर के बारे में जानकारी विशेष दल के सदस्यों को दूरभाष पर या संबंधित अधिकारियों के कार्यालय पर जाकर दे सकते हैं सूचना देने वाले मुखबिर की जानकारी गुप्त रखी जाएगी | साथ ही उक्त दल अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत थाना क्षेत्रों में अवैध सूदखोरों से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now