नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मछली पालन अधिकारियों पर माझी समाज के द्वारा लगाए गए अवैध वसूली के आरोप पैसा ना देने पर माझी समाज के जाल किए जप्त! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

मछली पालन अधिकारियों पर माझी समाज के द्वारा लगाए गए अवैध वसूली के आरोप पैसा ना देने पर माझी समाज के जाल किए जप्त! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मछली पालन अधिकारियों पर माझी समाज के द्वारा लगाए गए अवैध वसूली के आरोप पैसा ना देने पर माझी समाज के जाल किए जप्त! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

दमोह जिले की तहसील जबेरा गाड़ाघाट पोस्ट नोहटा के गाड़ाघाट समिति द्वारा तालाब से मछली निकालने का पट्टा होने के बावजूद भी मछली पालन अधिकारियों द्वारा 13 नवंबर पट्टे पर लिए हुए तालाब पर गाड़ाघाट समिति द्वारा जब तालाब से मछली निकाली जा रही थी तभी मछली पालन अधिकारी मौके पर पहुंचे और इनके ड्राइवर जो बंदूक की धौस और पुलिस का डर दिखाकर इन ग्रामीणों के मछली पकड़ने के जाल जप्त कर ले गए जब ग्रामीण जन दमोह पहुंचकर सारी बात हिंदू जागृति मंच को बताई

तो उनके बैनर तले सभी गांव वासी और मछली पालन के कार्य में जुड़े मछुआरे बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और जहां उन्होंने कलेक्टर से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की थी उन्होंने बताया था कि हम लोगों ने अपने घर मकान व जेवर इत्यादि गिरवी रखकर मछली पकड़ने के जाल खरीदे थे जबकि प्रशासन की मंशा अनुसार माझी समाज को प्रशिक्षण देकर मछली के कार्य में और भी निपुण करने के उद्देश्य से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं

जिसमें मछली के बीज डालने की अवधि और समय के साथ अच्छे बीजों का चयन और मछली पकड़ने की कला जाल डालने जैसी कला सिखाने के उद्देश्य मछली पालन विभाग को कार्य सौंपे गए हैं जबकि यह सभी कार्य करवाकर वह मछली पालन से जुड़े माझी समाज के लोगों के उत्थान के लिए कार्य करने के लिए पदस्थ हैं मछली पालन विभाग के अधिकारी सरकार की सभी योजनाओं को तता बताते हुए अवैध वसूली करने में लगे हुए हैं पिछले ज्ञापन पर शायद कलेक्टर द्वारा कुछ संज्ञान लिया होगा यही वजह है कि ग्रामीण मछुआरों से मछली विभाग पालन द्वारा माफीनामा लिखवाये जा रहे थे इसकी सूचना मिलते ही हिंदू जागृति मंच द्वारा जब इस बात का संज्ञान लिया गया तो पाया गया की माझी समाज के लोगों से अंगूठे लगवाए जा रहे थे और उसमें माफीनामा

लिखवाया जा रहा था जिससे मछली पालन अधिकारी जांच में बच सकें इसी बात को लेकर हिंदू जागृति मंच द्वारा आज पुनः कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देते हुए चेताया कि अगर 1 हफ्ते के अंदर मछली विभाग के अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं हुई और गरीबों के मछली पकड़ने के जाल वापस नहीं किए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा!

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed