नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह शहर में नहीं रुक रही चाकूबाजी की घटनाएं बेखौफ बदमाशो के द्वारा किसी न किसी को अपने चाकू से शिकार बनाया जा रहा है – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
« Mar    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह शहर में नहीं रुक रही चाकूबाजी की घटनाएं बेखौफ बदमाशो के द्वारा किसी न किसी को अपने चाकू से शिकार बनाया जा रहा है

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह शहर में नहीं रुक रही चाकूबाजी की घटनाएं

बेखौफ बदमाशो के द्वारा किसी न किसी को अपने चाकू से शिकार बनाया जा रहा है

दमोह नगर में आए दिन बेखौफ बदमाशो के द्वारा किसी न किसी को अपने चाकू से शिकार बनाते हुए शहर में खौफ का माहौल करने का प्रयाश किया जा रहा है। विगत दिनो कोतवाली पुलिस ने कई रिकॉर्ड शुदा अपराधियों पर कार्यवाही की जो आए दिन चाकूबाजी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे इस तरह के नामचीन बदमाशों को पकड़ कर गिरफ्तार किया था। जहां लोगों ने यह सोच कर राहत की सांस ली थी की शहर में कुछ हद तक चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा।

लेकिन आरोपियों की धरपकड़ के 2 दिन ही बीते हुए थे कि थाना कोतवाली अन्तर्गत एक नई चाकूबाजी की घटना सामने आ गई। जिसमे एक पक्ष के लोगों ने मामूली विवाद पर दूसरे पक्ष के युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिसके चलते 3 युवकों के लिए गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक संदीप पिता निर्मल प्रजापति उम्र 28 वर्ष बेलखाडू जबलपुर निवासी, जितेन्द्र पिता कंछेदी प्रजापति उम्र 24 वर्ष धरमपुरा निवासी के साथ ब्रजेश पिता मिट्ठू प्रजापति उम्र 23 वर्ष धरमपुरा निवासी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रॉयल वियर बार में शराब पी रहे थे और वहीं पर बीयर बार के कर्मचारी से बहस हो गई उसके द्वारा इन तीन युवकों में से एक युवक पर चांटा रसीद कर दिया गया जिस का विरोध करते हुए यह युवक पैसा देकर बीयर बार से बाहर आकर खड़े ही हुए थे कि अचानक से!

अज्ञात लोगों ने मौका देख कर तीनों पर मारपीट करते हुए चाकुओं से हमला कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिनमे से 2 युवकों की हालात गंभीर बताई जा रही हैं। हालाकि घटना की मुख्य वजह का स्पष्ट रूप से खुलासा अभी नही हो सका है, बहरहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए तलाश शुरु कर दी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now