नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शराब माफिया की दबंगई कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं हटाई जा रही शराब दुकान! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

शराब माफिया की दबंगई कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं हटाई जा रही शराब दुकान!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह शराब माफिया की दबंगई कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं हटाई जा रही शराब दुकान मामला पथरिया ब्लाक के ग्राम सीतानगर के हायर सेकेंडरी स्कूल का है जहां पर विगत 4 माह पहले दमोह कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया था जिसमें स्कूल की बाउंड्री वाल ना होने के कारण एवं शराब दुकान स्कूल के सामने होने के कारण अनावश्यक तत्वों द्वारा स्कूल के पास बैठकर शराब पी जा रही है और शराब की खाली बोतलें डिस्पोजल अन्य सामान वहां पर डाल दिया जाता था जिससे  बच्चों के भविष्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है और स्कूल की बच्चियों की संख्या भी कम हो गई है बच्चियों को डर है कि कहीं उनके साथ गलत ना हो जाए क्योंकि जब यह बच्चियां अकेली आती है शराब पीकर लोग उनसे गलत बातें करते हैं ! इस पर प्राचार्य का कहना है कि 30

जुलाई को माननीय कलेक्टर महोदय को अवगत कराया गया था ज्ञापन के माध्यम से लेकिन अभी तक शराब दुकान नहीं हटाई गई एवं शराब दुकान के ठेकेदार के पास आदेश होने के बाद भी दुकान नहीं हटाई जा रही है शराब दुकान के ठेकेदार दबंग होने के कारण दुकान नहीं हट पा रही इस संबंध में नरसिंहगढ़ भाजपा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरोत्तम पटेल से बात की गई तो उनका कहना है

की अगर शराब दुकान दो दिवस के भीतर नहीं हटाई जाएगी तो यह उग्र आंदोलन करने पर विवश होंगे नरसिंहगढ़ मंडल भाजपा अध्यक्ष लाखन सिंह का कहना है की 5 महीने के बाद शराब दुकान का ना हटाया जाना कहीं ना कहीं आबकारी विभाग की मिलीभगत है जिसके कारण दुकान नहीं हटाई जा रही अगर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठने पर मजबूर होंगे हम बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे

कलेक्टर ने दिए आबकारी विभाग को स्कूल के सामने से कलारी हटाने के आदेश आबकारी विभाग आला अधिकारियों का फोन ना लगने पर आबकारी विभाग के अधिकारी दीवान जी से जब इस विषय में बात की तो उन्होंने बताया कि वहां की कलारी हटने के आदेश दे दिए गए हैं जब मैंने पूछा कि कब तक हटेगी तो उन्होंने बताया कि अभी मुझे मालूम नहीं है कि कब तक हटेगी लेकिन मैं देख कर पूछ कर बताता हूं उसके बाद साहब का फोन नहीं लगा ना ही मेरी उनसे कोई बात हुई इससे यह स्पष्ट है कि आपकारी विभाग द्वारा दिए गए कलारी हटाने के आदेश के बावजूद भी आबकारी विभाग को यह पता नहीं है कि कलारी कब तक हटेगी!

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now