नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिन से होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें देखने के लिए देखते रहे डेंजर भारत – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिन से होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें देखने के लिए देखते रहे डेंजर भारत

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अयोध्या धाम की तरह बांदकपुर धाम का होगा संपूर्ण विकास मुख्यमंत्री शिवराज ने बांदकपुर में की थी मंच से घोषणा अब भी है इंतजार।
श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर बुंदेलखंड एवं मध्य प्रदेश का प्रमुख धार्मिक स्थल है जहां स्वयंभू रूप में विराजमान है बाबा श्री जागेश्वरनाथ जी। ऐसी प्राचीन पवित्र नगरी वर्षों से यहां आने वाले श्रद्धालुओं भक्तों की मूलभूत सुविधा एवं व्यवस्थित विकास की वाट जोह रही है कुछ महीने पहले दमोह उपचुनाव के दौरान बांदकपुर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बांदकपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए अयोध्या धाम की तरह बांदकपुर धाम के संपूर्ण विकास की मंच से घोषणा की थी जिसमें उन्होंने वर्तमान कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त वेयरहाउसिंग के अध्यक्ष राहुल सिंह,दमोह सांसद पहलाद पटेल को बांदकपुर धाम के विकास की पूरी रूपरेखा बनाकर कार्य करने के लिए कहा था ।लेकिन घोषणा के महिनों बीत जाने के बाद भी अब तक धरातल पर कोई परिवर्तन नहीं दिखाई दे रहा है। यहां तक की श्री जागेश्वर नाथ मंदिर के प्रमुख द्वार के सामने ही अतिक्रमण करके बड़ी बड़ी बिल्डिंग बनी हुई हैं जिससे भोलेनाथ जी के मंदिर का प्रमुख द्वार व मंदिर का आधा हिस्सा ढका हुआ है। मंदिर ठीक से दिखाई नहीं देता है मंदिर के सामने न तो ज्यादा लोग रुक पाते हैं और न ही गाड़ी वाहन रखने की पर्याप्त जगह है।जिसको लेकर पूरे दमोह जिले में मंदिर के सामने से अतिक्रमण हटाने व बांदकपुर धाम के सौंदर्यीकरण के लिए भक्तजन अपनी अपनी ओर से मांग कर रहे हैं। सभी पक्ष पार्टी के स्थानीय राजनेता, जिला प्रशासन कम से कम मंदिर के द्वार के सामने से अतिक्रमण ही हटवा दे।मुख्यमंत्री की अयोध्या धाम की तरह बांदकपुर धाम के विकास की बात पर बांदकपुर के राम गौतम ने कहा कि अयोध्या धाम के जैसे यदि थोड़ा सा भी विकास कार्य बांदकपुर धाम में तो हो जाए तो यहाँ की तस्वीर ही बदल जाएगी।वहीं एक बार फिर मुख्यमंत्री ने बांदकपुर धाम के विषय में बोला जो कुछ संकेत तो है लेकिन ज़मीन पर कार्य देखना बाकी हैं । अब देखना यह है की आम जनमानस की मांग पर कब तक स्थानीय राजनेता जिला प्रशासन मौन रहता है।कुछ ही दिनों में महाशिवरात्रि का वर्ष का सबसे बड़ा मेला भरने वाला है लेकिन मेला को लेकर भी अब तक कोई खास सुविधा होती नहीं दिख रही।फिर भी बांदकपुर धाम आने वाले द्धालुजन,भक्तजन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की घोषणा के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान शुरू होते ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत करने में योगदान देने की अपील की।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का बड़ा आधार है महिला शक्ति, महिलाओं की भागीदारी को विस्तार देने की जरूरत *पीएम नरेन्द्र मोदी।*

बाराबंकी में पीएम मोदी बोले- घोर परिवारवादियों ने उत्तर प्रदेश के साथ ना इंसाफ किया है और ना ही कर पाएंगे।

आएंगे तो योगी ही… मोदी बोले- परिवारवादियों ने यूपी के साथ नहीं किया इंसाफ।

 

कुंडलपुर और बांदकपुर ‘पवित्र क्षेत्र’ घोषित

जैनों के महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा के आचार्य विद्यासागर महाराज जी की प्रेरणा से कुंडलपुर और बांदकपुर को मैं पवित्र क्षेत्र घोषित करता हूं। जहां पर ऐसी कोई चीज नहीं बिकेगी जो धर्म के अनुसार गलत हो आपको बता दें कि बांदकपुर धाम शिव के मंदिर के लिए भी काफी प्रसिद्ध बताया जाता है।

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक अरेस्ट, मुस्कुराते हुए ED ऑफिस से निकले, बोले- न हारूंगा, न झुकूंगा…लड़ूंगा।

पवार बोले-केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में बोलने के लिए मलिक को किया जा रहा है परेशान।

नवाब मलिक पर ईडी की कार्रवाई* भाजपा पर भड़के संजय राउत, सुप्रिया सुले ने बताया महाराष्ट्र का अपमान।

चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार से सभी पाबन्दी हटाई, अब 100 प्रतिशत क्षमता के साथ कर सकेंगे चुनाव सभा।

कोरोना मामलों में मामूली बढ़ोतरी, 15 हजार आए ताजा केस, 278 ने तोड़ा दम, 31 हजार ठीक हुए।

अशोक गहलोत ने राज्य बजट पेश करते हुए कई ऐतिहासिक घोषणाएं की व पेश किया पहला कृषि बजट।

चिरंजीवी योजना को लेकर सीएम अशोक गहलोत का बड़ा ऐलान, अब मिलेगा 10 लाख तक का इलाज।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए वोटिंग जारी है. 3  बजे तक राज्य में 49.89 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

बोले CM योगी- आतंकी का परिवार SP का प्रचारक, अखिलेश ने कहा- काले कानून गए, बाबा भी जाएंगे।

36 घंटे से अधिक समय से बिना बिजली के पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़, जनजीवन पर पड़ा असर।

शुरुआती तेजी से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 68 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर बंद।

भारत के अगले कदम पर दुनिया की निगाहें, अमेरिका चाहता है समर्थन, लेकिन रूस ने की साथ निभाने की अपील।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now