नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोतवाली पुलिस को मिली सफलता 3 कट्टा , 3 जिन्दा कारतूस , एक हथगोला सहित 5000 और 3000 के दो ईनामी आरोपी सहित कुल 6 आरोपी गिरफ्तार । – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

कोतवाली पुलिस को मिली सफलता 3 कट्टा , 3 जिन्दा कारतूस , एक हथगोला सहित 5000 और 3000 के दो ईनामी आरोपी सहित कुल 6 आरोपी गिरफ्तार ।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह कोतवाली पुलिस को मिली सफलता 3 कट्टा , 3 जिन्दा कारतूस , एक हथगोला सहित 5000 / – एवं 3000 / – के दो ईनामी आरोपी सहित कुल 6 आरोपी गिरफ्तार एवं 01 स्थाई वारंटी एवं 12 गिरफ्तारी वारंटी तामीली सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में अवैध क्रियाकलपो एवं आरोपियों की धरपकड हेतु अति 0 पुलिस अधीक्षक , नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी कोतवाली को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था । अति 0 पुलिस अधीक्षक , नगर पुलिस अधीक्षक दमोह एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरी . सत्येन्द्र सिंह राजपूत के द्वारा निर्देशों को गंभीरता से लिया गया , एवं आरोपियों की धरपकड हेतु अलग – अलग पुलिस पार्टिया तैयार की गई थी । ( 1 ) दिनांक 09/05/22 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक लड़का नीले रंग की टी – शर्ट पहने है कमर में एक अवैध कट्टा खौसे हुऐ है जो धरमपुरा में संजू रैकवार के घर के पास खड़ा है । सूचना की तस्दीक हेतु कोतवाली पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई एक लड़का पुलिस को देख कर ” भागा जिसे पुलिस स्टाफ की मदद से संजू रैकवार के घर के पास धरमपुरा में पकड़ा गया । जिसने अपना नाम बब्लू उर्फ पन्नालाल यादव पिता संजू यादव उम्र 34 साल निवासी धरमपुरा का होना बताया तलाशी लेने पर कमर में बायें तरफ पेंट में एक देशी 12 बोर का कट्टा खौसे मिला पेंट के दाहिने जेब में एक 12 बोर का कारतूस कीमती 8100 / – रूपये आरोपी से जब्त किया गया ।

आरोपी के विरूध्द थाना कोतवाली में अपराध क्र . 386/22 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया आरोपी बब्लू उर्फ पन्नालाल यादव पिता संजू यादव उम्र 34 साल निवासी धरमपुरा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । ( 2 ) दिनांक 09/05/22 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक लड़का सीतावावली शमशानघाट में हैंड पंप के पास बैठा है कमर में एक अवैध कट्टा खौसे हुऐ है जो सूचना की तस्दीक हेतु कोतवाली पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई एक लड़का पुलिस को देख कर भागा जिसे पुलिस स्टाफ की मदद से सीतावावली शमशान घाट में पकड़ा जिसने अपना नाम शेख आफताफ पिता शेख अख्तर उम्र 29 साल निवासी धरमपुरा का होना बताया तलाशी लेने पर कमर में दाहिने तरफ पेट में एक देशी 315 बोर का कट्टा खौसे मिला पेंट के दाहिने जेब में एक 315 बोर का जिन्दा कारतूस कीमती 7100 / -रूपये आरोपी से जब्त किया गया ।

आरोपी शेख आफताफ से कट्टा के संबंध में पूछताछ की गई जिसने अभिनेष ठाकुर निवासी धरमपुरा से 7000 / रूपये में खरीदना बताया उपरोक्त दोनों आरोपीयो के विरूध्द थाना कोतवाली में अपराध क्र . 387/22 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट , 109 ताहि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया आरोपी शेख आफताफ पिता शेख अख्तर उम्र 29 साल निवासी धरमपुरा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । ( 3 ) दिनांक 10/05/22 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक लड़का चंदन तलैया के पास धरमपुरा में एक व्यक्ति हरेरंग की शर्ट एवं गुलाबी रंग का लोवर पहने धरमपुरा चंदन तलैया के पास अवैध देशी कट्टा कमर में खौसे हुऐ खड़ा है जो सूचना की तस्दीक हेतु कोतवाली पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई एक लड़का पुलिस को देख कर भागा जिसे पुलिस स्टाफ की मदद से धरमपुरा चंदन तलैया के पास में पकड़ा जिसने अपना नाम अभिमेष पिता महेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 22 साल निवासी धरमपुरा वार्ड 39 का होना बताया तलाशी लेने पर लोवर में पीछे कमर में एक देशी कट्टा 12 बोर का खौसे मिला एवं लोवर के दाहिने जेब में 12 बोर का जिन्दा कारतूस कीमती करीब 8100 / -रूपये मिला जो आरोपी से जब्त किया गया आरोपी के विरूध्द थाना कोतवाली में अपराध क्र . 388/22 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया आरोपी अभिनेष ठाकुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

4 ) दिनांक 09/05/22 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की पंलदी चौराहा पान की दुकान के पास में एक व्यक्ति सफेद रंग की पालिथिन में कुछ संदिग्ध सामान लिये खड़ा है जो सूचना की तस्दीक हेतु कोतवाली पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई एक लड़का पुलिस को देख कर भागा जिसे पुलिस स्टाफ की मदद से पंलदी चौराहा में पान की दुकान के पास पकड़ा जिसने अपना नाम भूपेन्द्र विश्वकर्मा पिता गनेश विश्वकर्मा निवासी पलंदी चौराहा का होना बताया तलाशी लेने पर सफेद पॉलीथिन में दो अध बने हथगोला एवं पूरा हथगोला कीमती करीब 600 / -रूपये मिला जो आरोपी से जब्त किया गया आरोपी के विरूध्द थाना कोतवाली में अपराध क्र . 389/22 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया आरोपी भूपेन्द्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । ( 5 ) दिनांक 10/05/22 को सूचना प्राप्त हुई की थाना कोतवाली के अपराध क्र .371 / 15 धारा 326,324 , 323 , 294,34 ताहि मे फरार 5000 / – का ईनामी आरोपी लखनराम पिता रामप्रसाद राय उम्र 26 साल निवासी खजरी मोहल्ला दमोह को गिरफ्तार किया गया है आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।

( 6 ) दिनांक 10/05/22 को सूचना प्राप्त हुई की थाना कोतवाली के अपराध क्र .955 / 20 धारा 379 ताहि में फरार 3000 / – का ईनामी आरोपी अबरार पिता घप्पू उर्फ इसरार कुरैशी उम्र 28 साल निवासी कसाई मण्डी को गिरफ्तार किया गया है आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है । गिरफ्तार आरोपी : – ( 1 ) बब्लू उर्फ पन्नालाल यादव पिता संजू यादव उम्र 34 साल निवासी धरमपुरा ( 2 ) शेख आफताफ पिता शेख अख्तर उम्र 29 साल निवासी धरमपुरा ( 3 ) अभिमेष पिता महेन्द्र सिह ठाकुर उम्र 22 साल निवासी धरमपुरा वार्ड 39 ( 4 ) भूपेन्द्र विश्वकर्मा पिता गनेश विश्वकर्मा निवासी पलंदी चौराहा ( 5 ) लखनराम पिता रामप्रसाद राय उम्र 26 साल निवासी खजरी मोहल्ला दमोह 5 अबरार पिता घप्पू उर्फ इसरार कुरैशी उम्र 28 साल निवासी कसाई मण्डी + अन्य 01 स्थाई वारटी एवं 12 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार जब्त मशरुका 03 देशी कट्टा , 03 जिन्दा कारतूस , 3 हथगोला कुल कीमती मसरूका 23,900 / – रूपये सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारियों के नाम थाना प्रभारी निरी सत्येन्द्र सिंह राजपूत , उनि बी.एस. हजारी , उनि . योगेन्द्र गायकवाड , उनि . संतोष सिह , उनि . डी.पी.दुबे , सउनि , सतोष तिवारी , सउनि . प्रेमसिह , सउनि अलजार सिह , सउनि . गोविन्द सिंह , प्र . आर . 163 पंकज , प्र.आर .608 अनिल गौतम , प्र . आर . 522 नरेन्द्र , प्र.आर. 408 अनेन्द्र तिवारी , प्र.आर .416 सालिम खान , प्र.आर. 261 महेन्द्र पाण्डेय , आर . 86 महेश , आर .221 रूपनारायण , आर . 578 विष्णु , म.आर. 864 प्रियंका , म.आर .433 शिखा , म.आर .258 रितिका म.आर. 684 संगीता ठाकुर , म.आर .444 वंदना , म.आर. 868 सोनाली का सराहनीय योगदान रहा जिन्हे मेरे द्वारा पुरुष्कृत किया जायेगा ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

More Stories

You may have missed