नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ई टेंडरिंग के जरिए किए गए घोटाले को लेकर बोले दमोह विधायक अदालतें खुली हुई हैं अगर न्याय नहीं मिला तो अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

ई टेंडरिंग के जरिए किए गए घोटाले को लेकर बोले दमोह विधायक अदालतें खुली हुई हैं अगर न्याय नहीं मिला तो अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ई टेंडरिंग के जरिए किए गए घोटाले को लेकर बोले दमोह विधायक अदालतें खुली हुई हैं अगर न्याय नहीं मिला तो अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

आपको बता दें कि दमोह जिले में हुए नगर पालिका द्वारा ई टेंडरिंग के भ्रष्टाचार को लेकर जब आज अजय टंडन से पूछा गया कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी ना होने से पहले ही रोड बनवा दी गई तो उनका कहना था कि लोक आयोग में इसकी शिकायत करेंगे अगर लोकायुक्त से न्याय नहीं मिला तो अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और हमारे विधानसभा क्षेत्र में किसी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं

जाएगा अब देखना होगा कि कब तक नगर पालिका में हुए ईटेंडरिंग के भ्रष्टाचार को लेकर विधायक अजय टंडन ने कहा अगर जिला प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो यह बात अदालत तक जाएगी। आप सभी जानते हैं कि कोरोनाकाल के चक्कर में नगर पालिका चुनाव नहीं हुए इस कारण से दमोह नगर पालिका अभी कलेक्टर के अधीन है इस मामले में अगर कलेक्टर ने संज्ञान नहीं लिया तो वह दिन दूर नहीं जब दमोह कलेक्टर भी अदालत में पेशी करते नजर आएंगे। क्योंकि नगर पालिका द्वारा किए गए भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए इसी सड़क की पुनः निविदा जारी जारी की गई है जो कि पहले निर्माण कार्य के लिए था अब रिपेयरिंग कार्य बना दिया गया है इससे यह स्पष्ट नजर आता है कि नगरपालिका ने ईटेंडरिंग में भ्रष्टाचार किया है और अपने काले कारनामे छिपाने के लिए पुनः संशोधित निविदा जारी की है जिसमें 23 तारीख की डेट है जबकि समाचार आने के बाद यह जारी की गई याने की अपने ही किए कारनामे पर पोता फेरने की कोशिश नजर आ रही है। अगर यह मामला अदालत में जाता है तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा और नगर पालिका के सभी भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now