नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्री गौर राधारमण जू का ३२ वाँ पाटोत्सव कोटा राजस्थान से आए आचार्य श्री हरे कृष्ण दास के सानिध्य में मनाया जा रहा पाटोत्सव समारोह। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

श्री गौर राधारमण जू का ३२ वाँ पाटोत्सव कोटा राजस्थान से आए आचार्य श्री हरे कृष्ण दास के सानिध्य में मनाया जा रहा पाटोत्सव समारोह।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

श्री गौर राधारमण जू का ३२ वाँ पाटोत्सव कोटा राजस्थान से आए आचार्य श्री हरे कृष्ण दास के सानिध्य में मनाया जा रहा पाटोत्सव समारोह।

दमोह ,कोटा राजस्थान से आए आचार्य श्री हरे कृष्ण दास के सानिध्य में मनाया जा रहा पाटोत्सव समारोह दो दिवसीय कार्यक्रमों में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली मंगला आरती के बाद प्रभात फेरी का बड़ा महत्व है और जब मंदिर के 32 वें पाटोत्सव समारोह की बात हो तो इस प्रभात फेरी की बात ही अलग नजर आ रही है आज दमोह शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में कृष्ण भक्त राधे राधे की धुन पर नाचते झूमते नजर आए और अपने गुरुजनों के साथ उनका आशीर्वाद लेते नजर आए वहीं शहर वासियों ने भी शोभा यात्रा में भगवान गौर राधारमण जी का पूजन अर्चन किया ठाकुर जी के दर्शनों को लोगों की भारी भीड़ देखी गई और ठाकुर जी का जगह-जगह स्वागत करने के लिए लोग खड़े नजर आए।

दिनांक – 02/06/2022 , गुरुवार से 4/06/2022 , शनिवार तक , श्री गौर राधारमण जू का वर्षगाँठ महोत्सव प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री मंदिर के प्रतिष्ठाता श्री ब्रह्म – माध्व – गौड़ीय संप्रदायाचार्य रसिक सन्त नित्य लीला प्रविष्ट श्री श्री 1008 श्री वासुदेव शरण ‘ विरही ‘ जी महाराज के कृपा पात्र युगधर्म श्री हरिनाम संकीर्त्तन व सनातन धर्म के तीव्र प्रचारक आचार्य नित्य लीला प्रविष्ट ॐ विष्णुपाद श्री श्री 108 श्री चक्रधर प्रसाद ब्रह्मचारी ” भक्तिशास्त्री ” जी महाराज के कृपा आशीर्वाद से एवं उनके शिष्य वर्तमान आचार्य श्री हरेकृष्ण दास ब्रह्मचारी जी महाराज के पावन सानिध्य में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है ।

अतः आप सभी भक्त वृन्द एवं सज्जन वृन्द सबान्धव कार्यक्रम में पधारकर धर्मलाभ लें । श्री हरिनाम संकीर्तन एवं शोभायात्रा में भाग लेकर अपना मानव जीवन सफल कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे हैं। ( कार्यक्रम ) दि . 2 जून 2022 गुरुवार से 4 जून 2022 , शनिवार तक , नित्यप्रति प्रातः 5.00 बजे मंगल आरती श्री तुलसी वन्दना , परिक्रमा पश्चात् श्री हरिनाम संकीर्त्तन प्रभात फेरी पश्चात् धर्मग्रंथ पाठ शाम 7.30 बजे संध्या आरती , श्री तुलसी जी की वन्दना , परिक्रमा पश्चात् भजन संकीर्त्तन एवं धर्म प्रवचन • कार्यक्रम स्थल – श्री गौर राधा रमण मंदिर , दमोह • विशेष कार्यक्रम दिनांक 4 जून 2022 , शनिवार श्री हरिनाम संकीर्तन शोभा यात्रा सुबह 6.00 बजे से विशेष महाअभिषेक आरती दर्शन दोप , 12.00 बजे पश्चात् महाप्रसाद वितरण महाप्रसाद भंडारा असाटी संस्कार भवन , असाटी वार्ड , दमोह , दोपहर. 1 बजे से होने जा रहा है। राधेश्याम

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now