नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह जिले में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में चुनाव के मध्य नजर पुलिस की कॉम्बिंग गस्त के चलते हत्या के प्रयास के फरार आरोपी सहित 28 वारंटी अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को मिली कामयाबी। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह जिले में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में चुनाव के मध्य नजर पुलिस की कॉम्बिंग गस्त के चलते हत्या के प्रयास के फरार आरोपी सहित 28 वारंटी अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को मिली कामयाबी।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह जिले में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में चुनाव के मध्य नजर पुलिस की कॉम्बिंग गस्त के चलते हत्या के प्रयास के फरार आरोपी सहित 28 वारंटी अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को मिली कामयाबी।

दमोह पुलिस की कॉम्बिंग गस्त हत्या के प्रयास के फरार आरोपी फरार स्थाई वांरटी सहित कई अपराधी गिरफ्तार पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अपराध नियंत्रणकारी योजना के तहत पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर के निर्देशन में जिला दमोह में दिनांक 05 व 06.06.2022 के रात्रि मे कोम्बिंग गस्त की गई कोम्बिंग गस्त में सभी राजपत्रित अधिकारी पुलिस , समस्त थाना प्रभारी , समस्त चौकी प्रभारीगण व थाना में उपलब्ध्द बल द्वारा विभिन्न पार्टियां बनाकर की गई विभिन्न पार्टियों द्वारा कोम्बिंग गस्त के दौरान अवैध घातक हथियार , हत्या के फरार आरोपीगण व फरार स्थाई वारंटीयान , अन्य वारंटीयान को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई साथ ही आबकारी अधिनियम , जुआ अधिनियम के तहत भी कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई जिसका विवरण इस प्रकार है ।

थाना पथरिया के धारा 307 के प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार दिनांक 15.05.22 को थाना पथरिया अंतर्गत वार्ड न ० 06 लोहारों की पुलिया के पास आरोपी गोलू एवं पप्पू लोधी उर्फ प्रेमकुमार प्रजापति द्वारा रात करीब 08:30 बजे शराब दुकान पथरिया में काम करने वाले वीरेन्द्र लोधी को मोटर साइकिल से आकर जान से मारने की नियत से सीने में चाकू मारा जो वीरेन्द्र लोधी के सीने के अंदर घुस गया । घटना की रिपोर्ट पर थाना पथरिया में अप ० क्र ० 294 / 22 धारा 307 , 294 , 34 ताहि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की घटना का पर्यवेक्षण श्री डी ० आर ० तेनीवार पुलिस अधीक्षक दमोह एवं एसडीओपी पथरिया श्री सुदामा प्रसाद शुक्ला द्वारा किया गया । दिनांक 17.05.22 को आरोपी गोलू उर्फ भरत यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया । प्रकरण में थाना प्रभारी पथरिया रजनी शुक्ला द्वारा दिनांक 05-06.06.22 की कोम्बिंग गस्त के दौरान आरोपी पप्पू उर्फ प्रेमकुमार प्रजापति को गिरफ्तार किया गया । दमोह पुलिस की कोम्बिंग गस्त के दौरान पथरिया थाना

प्रभारी श्रीमति रजनी शुक्ला को कोम्बिंग गस्त के दौरान सूचना पर आरोपी पप्पू उर्फ प्रेमकुमार प्रजापति गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ पर जुर्म स्वीकार किये जाने पर विधिवत आज दिनांक को गिरफतार कर घटना में प्रयुक्त अलाह जरब जप्त कर समक्ष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । कोम्बिंग गस्त के दौरान चौकी जेरठ थाना पथरिया में जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही दिनांक 05-06.06.2022 को कोम्बिंग गस्त के दौरान थाना पथरिया अंतर्गत चौकी जेरह को मुखबिर की सूचना पर ग्राम चरोला में खेत मे टपरिया में बल्ब के उजाले में कुछ लोग ताश की पत्ते से पैसो का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है । जो सूचना की तस्दीक हेतु चौकी प्रभारी जेरठ संजय सिंह हमराह स्टाफ के मौके पर पहुच कर चिंतामन पटेल , चरन पटेल , कमलेश मिश्रा , हरीदास पटेल , सुरेन्द्र पटेल , निवासी चिरोला पकडकर तलाशी ली जो 52 ताश के पत्ते एवं 25000 रूपये जप्त कर आरोपीगण के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई । 28 फरार स्थाई वांरटी गिरफ्तार कोम्बिंग गस्त के दौरान जिले के कई थानों में कुल 28 फरार स्थाई वारंटी पकडे गये जिसमे थाना कोतवाली अंतर्गत फरार स्थाई वारंटी 03 थाना दमोह देहात 04 , थाना तारादेही 01 , थाना तेन्दूखेडा 04 , हिण्डोरिया 01 , बटियागढ 02 , पथरिया 01 , रनेह 01 , कुम्हारी 01 , पटेरा 02 , गैसाबाद 01 , मडियादो 02 , हटा 02 वारंटी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now