नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चुनाव का चस्का कहें या चुनावी भूत दमोह जिले के ग्राम पंचायत चुनाव में सरपंच पद पर चुनाव लड़ने वाली महिला ने फार्म वापस लेने के दबाव के चलते लगाई फांसी। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

चुनाव का चस्का कहें या चुनावी भूत दमोह जिले के ग्राम पंचायत चुनाव में सरपंच पद पर चुनाव लड़ने वाली महिला ने फार्म वापस लेने के दबाव के चलते लगाई फांसी।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

चुनाव का चस्का कहें या चुनावी भूत दमोह जिले के ग्राम पंचायत चुनाव में सरपंच पद पर चुनाव लड़ने वाली महिला ने फार्म वापस लेने के दबाव के चलते लगाई फांसी।

मध्य प्रदेश के जिला दमोह के ग्राम चिरोला में होने वाले पंचायत चुनाव के बीच बीते शनिवार दमोह जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जिले के पथरिया जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले चिरोला ग्राम पंचायत में जेठानी और देवरानी सरपंच पद के लिए आमने-सामने हैं. आरोप है कि चाचा सुसर ने जेठानी पर नाम वापस लेने का दबाव बनाया और जब ऐसा न हो सका तो बहू की प्रचार सामग्री कब्जे में ले ली. इसके चलते जेठानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.  इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

दमोह जिले के पथरिया थाना की जेरट चौकी अंतर्गत चिरोला ग्राम पंचायत में देवरानी अग्नि और जेठानी चंदा सरपंच पद का चुनाव लड़ रही हैं. शनिवार सुबह तक सब सामान्य था, लेकिन दोपहर होते-होते पूरे गांव में हड़कंप मच गया. जेठानी चंदा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. उसे ऐसा करते देख परिजनों के होश उड़ गए. उन्होंने जैसे-तैसे महिला को फंदे से उतारा और एंबुलेंस बुलाकर आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए. यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देखने के बाद उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया था। मरीज की गंभीरता को देखते हुए परिजन उसे जबलपुर ले गए जहां पर उसका इलाज जारी है और स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now