नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फुटेरा वार्ड नंबर 3 में हो रहे मतदान के दौरान फर्जी वोट डलवाने से रोकने पर हुआ विवाद। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
« Mar    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

फुटेरा वार्ड नंबर 3 में हो रहे मतदान के दौरान फर्जी वोट डलवाने से रोकने पर हुआ विवाद।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फुटेरा वार्ड नंबर 3 में हो रहे मतदान के दौरान फर्जी वोट डलवाने से रोकने पर हुआ विवाद।

दमोह जिले में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के दौरान फुटेरा वार्ड नंबर 3 जो पहले से संवेदनशील पोलिंग घोषित थी इस पोलिंग बूथ पर हिंदू समाज की वोटर है तो आधे मुस्लिम समाज के वोटर है फुटेरा वार्ड 3 में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि फर्जी मतदान कर रहे कांग्रेसियों को जब फर्जी तरीके से वोट डालने से रोका गया तो उनके द्वारा पत्थरबाजी की गई । फिर दोनों ओर से पत्थर बाजी होने लगी और देखते ही देखते माहौल बदल गया।

फुटेरा वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस प्रत्याशी कासिम खान निर्दलीय रूप से रुपेश रजक भारतीय जनता पार्टी से दीपक मिश्रा यह तीनों उम्मीदवार है इस वार्ड से प्रत्याशी है। इस विवाद के चलते करीब फुटेरा वार्ड में आधा से1 घंटे   समय तक वोटिंग प्रभावित रही।

, दमोह. शहर के फुटेरा वार्ड-3 की नवीन शाला मतदान केंद्र के बाहर विवाद की खबर मिलते ही मौके पर जिला पुलिस प्रशासन पहुंचा और विवाद को शांत कराया, विवाद में हुए पथराव में घायलों को चोट भी आई.दोनों पक्ष को अलग अलग किया, बताया गया है कि एक प्रत्याशी बीजेपी और एक कांग्रेस के हैं. मौके पर एडिशनल कलेक्टर नाथूराम गौंड, एसपी शिव कुमार सिंह,एसडीएम दमोह गगन विसेन, सीएसपी अभिषेक तिवारी,टीआई कोतवाली सत्येंद्र सिंह राजपूत, महिला डीएसपी भावना दांगी, टीआई दमोह देहात विजय सिंह राजपूत सहित और भी पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण मौके पर पहुंचे, पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को जल्द ही काबू में कर लिया गया और पुलिस बल भारी संख्या में तैनात है विवाद अब शांत है शांतिपूर्ण तरीके से मतदान किया जा रहा है.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now