नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चारों जनपद पर अध्यक्ष एवं 3 उपाध्यक्ष  पद पर भाजपा जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह !  जीते प्रत्याशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री पहलाद सिंह पटेल के बंगले पर। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

चारों जनपद पर अध्यक्ष एवं 3 उपाध्यक्ष  पद पर भाजपा जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह !  जीते प्रत्याशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री पहलाद सिंह पटेल के बंगले पर।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

चारों जनपद पर अध्यक्ष एवं 3 उपाध्यक्ष  पद पर भाजपा जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह !  जीते प्रत्याशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री पहलाद सिंह पटेल के बंगले पर।

दमोह जिले की 4 जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर तीन भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी की जीत होने पर सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। दमोह जनपद पंचायत में अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर, उपाध्यक्ष कंचन दीपक सिंह परिहार, हटा जनपद पंचायत में अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, उपाध्यक्ष राजकुमारी सुदामा छिरोल्या, पथरिया जनपद पंचायत में अध्यक्ष खिलान अहिरवार, उपाध्यक्ष आरती उदयभान पटेल और जबेरा जनपद पंचायत में निर्विरोध अध्यक्ष आभा विनोद राय, निर्वाचित हुई हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री एवं दमोह सांसद प्रहलाद सिंह पटेल के निवास पर नवनिर्वाचित जनपद पंचायत जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।


केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि जिले की 4 जनपद पंचायतों के निर्वाचन हुआ है जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर यह सबसे बड़ी जीत मानता हूं इस जीत के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक निगम अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री राहुल सिंह को बधाई देता हूं जबेरा में निर्विरोध हटा एवं पथरिया में बहुमत के साथ हम ने जीत हासिल की दमोह उपचुनाव के बाद दमोह जनपद के चुनाव हुए हैं जनता से मिले इस अपार स्नेह के प्रति मैं जनता का ऋणी हूं मैं विश्वास दिलाता हूं कि सभी अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करेंगे और सेवा भाव के साथ इस कर्तव्य को निर्वाहन करते रहेंगे।


सभी चारों जनपद पंचायतों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि दमोह, हटा, पथरिया, जबेरा की जनपद पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं सभी निर्वाचित अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई। जनपद पंचायतों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत में जनता की जीत है। भारतीय जनता पार्टी सदैव जनता के हितों और विकास के लिए कार्य करती है। हमारे सभी जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष भाजपा की विकासशील नीति को आगे बढ़ाते हुए अपने अपने क्षेत्र में विकास के कार्य को गति प्रदान करेंगे।


वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह ने दमोह जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित समस्त जनपद सदस्यो को जीत की बहुत बहुत बधाई दी|
जिला प्रभारी अभिलाष पांडे ने सभी नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को अपनी बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह पूर्ण मनोयोग से क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दे।
दमोह जनपद पंचायत में अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनने पर एक जुलुस के साथ भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे जहां सभी कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now