नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लगातार हो रही बारिश से बेहाल लोगों के बीच राहत सामग्री लेकर पहुंचा आधारशिला संस्थान लोगों ने जताया आभार। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

लगातार हो रही बारिश से बेहाल लोगों के बीच राहत सामग्री लेकर पहुंचा आधारशिला संस्थान लोगों ने जताया आभार। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

लगातार हो रही बारिश से बेहाल लोगों के बीच राहत सामग्री लेकर पहुंचा आधारशिला संस्थान लोगों ने जताया आभार।

दमोह। हमेशा मानव सेवा में संलग्न रहने वाली प्रदेश की प्रमुख सामाजिक संस्था आधारशिला संस्थान उन गरीब मजबूर लोगों के बीच पहुँची जहाँ बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के घरों में पानी भर जाने से घर का सारा सामान खराब हो गया था उन बरसाती डूब क्षेत्रों के बीच आधारशिला संस्थान की टीम पहुँची और लोगों की मदद की संस्था के मुखिया समाज सेवी डॉ अजय लाल ने अपनी टीम ग्रामीण क्षेत्र के उन डूब वाले इलाकों में भेजी जहाँ लोग ज्यादा प्रभावित हुए हैं ।

संस्थान की ओर से सैकडों ग़रीब परिवारों को महीने भर के लिए खाद्यान्न सामग्री बाँटी गई । इस मौके पर आधारशिला संस्थान की टीम के साथ साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल और जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे के साथ स्थानीय सरपंच की मौजूदगी में यह खाद्यान्न सामग्री उन गरीबों को बांटी गई जो इस बारिश में सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। गौरतलब है कि सामाजिक संस्था द्वारा विषम परिस्थितियों में समय-समय पर लोगों की मदद की जाती रही है उसी कड़ी में दमोह जिले की पथरिया क्षेत्र और बटियागढ़ क्षेत्र के लगभग 5 गांव में पहुंचकर टीम ने लोगों को मदद पहुंचाई जिनमें दमोह जिले की पथरिया तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुमेरिया के तरावली गाँव, बाँसा क्षेत्र के देवरान एवं, इटवा गांव, जेरठ गाँव शामिल हैं। जहाँ खाद्यान्न सामग्री बाँटी गई। इसके अलावा आधारशिला संस्थान की टीम का अगला पड़ाव रहा पथरिया तहसील अंतर्गत आने वाले सिंगपुर ग्राम जहाँ लोगों को सहायता के रूप में महीने भर का राशन संस्था द्वारा लोगों में वितरित किया गया। जिला पंचायत प्रतिनिधि गौरव पटैल ने बताया कि लगातार हुई बारिश की वजह से पथरिया क्षेत्र के कई गांव के घरों में पानी भर गया था और उनका खाने पीने का सारा सामान नष्ट हो गया था । आधारशिला संस्थान के निर्देशक के द्वारा टीम के साथ सैकड़ों लोगों को राहत सामग्री के पैकेट भेजे जिन्होंने यहां पर आकर सरानीय कार्य किया और बारिश से पीड़ित लोगों को ऐसे वक्त राहत दी मैं उनके इस सरानीय कार्य के लिए दमोह जिले वासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं ।

जैसा कि ज्ञात है कि समाजसेवी डॉ अजय लाल हमेशा से मानव सेवा के लिये सदैव तत्पर रहे फिर चाहे समय समय पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की मदद करना हो या फिर निशुल्क सर्जरी कैम्प लगाकर कटे होंठ फटे तालुओं की प्लास्टिक सर्जरी कराने जैसे कार्य के अलावा बाढ़ पीड़ितों की मदद करना हो। जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे एवं सिंगपुर सरपंच महेन्द्र कटारे ने भी समाजिक संस्था आधारशिला की टीम की सराहना

करते हुए कहा कि डॉ लाल एव आधारशिला संस्था का कोई जबाब नहीं उन्होंने ऐसे वक़्त में ग़रीब बस्ती में आकर जब लोगों के घरों में बारिश का पानी भरने के साथ खाने पीने का सामान भी बह गया हो ऐसे वक़्त में महीने भर के राशन की व्यवस्था कर देना उन गरीबो के लिए डूबते को तिनके का सहारा जैसा है हम अपने क्षेत्र और जिले नगर की जनता की ओर से धन्यवाद देते हैं और उम्मीद करते कि आगे भी इसी तरह मानव सेवा कार्य करते रहें। इस अवसर पर बटियागढ़ क्षेत्र के अक़बर खान इददू खान सहिंत संस्था के लोग मौजूद रहे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed