नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समस्त हिंदू संगठनों ने किया शांति समिति की बैठक का विरोध और बहिष्कार, लगाए गंभीर आरोप। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

समस्त हिंदू संगठनों ने किया शांति समिति की बैठक का विरोध और बहिष्कार, लगाए गंभीर आरोप। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

समस्त हिंदू संगठनों ने किया शांति समिति की बैठक का विरोध और बहिष्कार, लगाए गंभीर आरोप
दमोह। 
दमोह जिला प्रशासन द्वारा आने वाले हिंदू त्योहारों को ध्यान में रखकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया। इस आयोजन को बड़े ही गुप्त तरीके से किया गया। इस बैठक में अपेक्षित हिंदू संगठनो के किसी भी पदाधिकारी को सूचना नहीं दी गई जब इस बैठक की जानकारी कुछ मीडिया हाउस द्वारा हिंदू संगठनो के जिम्मेदार पदाधिकारियों को मिली तो समस्त हिंदू संगठन जिसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच, युवा वाहिनी (हिन्दू जागरण मंच) और अन्य सामाजिक हिंदू संगठन ने एक स्वर में इस शांति समिति की बैठक का बहिष्कार किया है, और आरोप लगाया है कि प्रशासन ने इस गुप्त मीटिंग में ऐसे लोगों को आमंत्रित किया जिनका आने वाले हिंदू त्योहारों में कोई योगदान या सहयोग नहीं होता। अतः उक्त प्रशासनिक कार्यप्रणाली को ध्यान में रखते हुए समस्त हिंदू संगठनो ने इस शांति समिति में रखे गए विषयों का और शांति समिति की इस बैठक का पूर्ण बहिष्कार करने की घोषणा इस एक विज्ञप्ति के माध्यम से की हैं, और प्रशासन को आगाह किया हैं कि हिंदू त्योहारों में अगर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या माहौल खराब होता है, तो पूर्ण जिम्मेदारी दमोह प्रशासन की होगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now