नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह के सिविल वार्ड नं 6 में कुत्ता हुआ पागल अब कुत्ते के बाद गाय भी पागल होकर मर रही हैं। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह के सिविल वार्ड नं 6 में कुत्ता हुआ पागल अब कुत्ते के बाद गाय भी पागल होकर मर रही हैं। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह के सिविल वार्ड नं 6 में कुत्ता हुआ पागल अब कुत्ते के बाद गाय भी पागल होकर मर रही हैं।

दमोह सिविल वार्ड नं 6 में कुछ दिन पहले सुनने में आया था कि एक कुत्ता पागल हो गया है जिसकी कुछ दिन बाद मौत हो गई और उसके बाद अचानक से ही गाय भी कुत्ते जैसी हरकतें करती नजर आई और लोगों को बेवजह ही मारने लगी जो गाय वार्ड वासियों की परिचित गाय थी कभी किसी को नहीं मारती थी इसी वजह से सिविल वार्ड नं 6 के लोगों का यह कहना है

कि लगता है गाय कुत्ते के काटने से पागल होकर मर रही है और नगर पालिका से सभी ने गुहार लगाई है कि सिविल वार्ड नं 6 में गाय एवं कुत्तों की जांच कराई जाए और हो सके तो इन्हें एंटी रेबीज टीका लगाया जाए जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि ना हो पाए।
क्योंकि जानवरों के पागल होने के कारण वार्ड वासी घर के बाहर भी खड़े नहीं हो पा रहे और ना ही बच्चे खेल पा रहे हैं वार्ड वासियों में जानवरों के पागल होने की खबर इस तरह फैली है कि लोग अपने बच्चों को दहशत के कारण घर के बाहर नहीं निकल ने दे रहे हैं।

दो दिन में दूसरी गौऊ माता गोलोक चली गई है इसके दो दिन पहले निस्वार्थ गौ सेवा समिति से दीपक नेमा श्रवण पाठक की टीम ने गाय की अंत्योष्टि की थी लेकिन दूसरे दिन फिर एक और गाय मृत अवस्था मे मिली जिसे देख कर लगता है इसको भी कुत्तों रात में काटा है और अब कुत्ते भी पागल हो रहे वार्ड में दहशत बनी हुई है । लोगों की शिकायत पर वार्ड पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर द्वारा नगरपालिका से  वाहन आया है।लेकिन प्रशासन से वार्ड वासियों का निवेदन है एंटी रेबीज वैक्सीन लगाएं जाएं वार्ड में जितने भी जानवर है उन सभी को नही तो स्तिथि और भयावह हो सकती है।

 

अगर वास्तव में कुत्ते के काटने से यह गाय पागल होकर मर रही है तो खतरा उन गौ सेवकों को भी बना हुआ है जो गौ सेवा में बीमार गाय की सेवा करते रहे और उनके गौलोक जाने के बाद जिन्होंने उन्हें अंतिम यात्रा तक पहुंचाया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now