नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शांति समिति की बैठक में जो हुआ वही आज त्योहारों के दौरान देखने को मिल रहा है। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

शांति समिति की बैठक में जो हुआ वही आज त्योहारों के दौरान देखने को मिल रहा है।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शांति समिति की बैठक में जो हुआ वही आज त्योहारों के दौरान देखने को मिल रहा है।

दमोह में जहां रोज चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं तो वही त्योहारों में खलल डालने की भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है । दमोह के जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की जो तस्वीरें पिछले दिनों पत्रिका पेपर में आई थी उसे लोगों ने जमकर शेयर किया और फेसबुक व्हाट्सएप के माध्यम से प्रशासन का इस ओर ध्यान दिलाने की कोशिश की लेकिन शायद पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन वास्तविक स्थिति से मुंह मोड़े बैठा है यही वजह है कि कल

दमोह से जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र के आमचौपरा गांव में दुर्गा पंडाल की तैयारी को लेकर दो पक्षों में विवाद होने का घटनाक्रम सामने आया।

देख रहे हो विनोद?

जिसके बाद दमोह के बजरंग दल और हिंदू संगठन के लोग देर रात जबलपुर नाका चौकी पहुंचकर नगर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा संबंधित के विरोध में मामला दर्ज करने की बात कही। इस दौरान हिंदू संगठनों के लोगों ने बताया कि महिला और उसके परिजनों द्वारा हर वर्ष नवरात्रि के समय बेवजह विवाद किया जाता है और देवी जी का पंडाल हटाने और सामग्री को नुकसान पहुंचाने जैसी कार्य किए जाते है,

आज भी सुबह महिला अपनी दो पहिया वाहन से आरती रखने वाली टेबिल को गिराया और गाली गलौज की ओर अभद्र व्यवहार किया जिसका वीडियो भी आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि महिला किसी जाति विशेष की है वह और उसका परिवार हिंदू कार्यक्रमों में अक्सर व्यवधान पैदा करती है, आज भी महिला के द्वारा दुर्गा माता के पंडाल को लेकर विवाद किया गया जबकि हम लोगों ने माता की स्थापना रास्ता छोड़कर की है ताकि आवागमन के लिए परेशानी न हो फिर भी महिला द्वारा विवाद किया गया और धमकी दी गई।


इस घटनाक्रम को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा कि पुलिस के पास विवाद को लेकर एक शिकायती आवेदन आया है जिसकी जांच की जाएगी और जो निष्कर्ष निकलेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now