नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुनवाई ना होने पर आदिवासी पीड़ित महिला और समिति अध्यक्ष पहुंचे एसपी ऑफिस पुलिस पर लगाए पक्षपात और कार्रवाई न करने के आरोप – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

सुनवाई ना होने पर आदिवासी पीड़ित महिला और समिति अध्यक्ष पहुंचे एसपी ऑफिस पुलिस पर लगाए पक्षपात और कार्रवाई न करने के आरोप

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह – दमोह जिले की बटियागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम गूंगरा कलां के मछुआ सहकारी समिति के अध्यक्ष और तालाब की रखवाली करने वाली महिला शारदा आदिवासी ने एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक दमोह के नाम सौंपा जिसमें उन्होंने गांव के दबंगों पर छेड़छाड़ मारपीट और जान से मारने की धमकी आरोप लगाते हुए बटियागढ़ थाना पुलिस पर उक्त मामले में कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं।

शारदा आदिवासी ने बताया कि वह गूंगरा कलां में तालाब के पास अपने पति के साथ रहती है मछली पालन का कार्य करती है सुरक्षा के लिए वह तालाब के पास ही झोपड़ी बनाकर रहती है जिसका ठेका मुन्ना रैकवार लिए हुए हैं महिला ने बताया कि 7 नवंबर की रात 8:00 बजे दबंग गणपत पिता नन्हे भाई लोधी, विमलेश पिता कमल सिंह लोधी, चंद्रभान पिता तेजी सिंह लोधी, मोहन पिता दशरथ सिंह लोधी, मोहन पिता अनरथ सिंह लोधी तालाब के किनारे बनी झोपड़ी में जबरन भीतर घुस आए और कहने लगे मछली चाहिए मना करने पर वह जबरन मछली लेने अड़ गये और इज्जत बिगाड़ने की धमकी देने लगे साथ ही उन्होंने छेड़खानी भी की और मारपीट भी की गांव में रहने नहीं देंगे इस प्रकार की बातें कर भद्दी भद्दी गालियां दी
महिला ने बताया कि वह 8 नवंबर को के केरबना चौकी गई जहां पर उसे बटियागढ़ थाने जाने को कहा गया परंतु बटियागढ़ थाने में भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई और दूसरे दिन आने कह दिया गया 9 नवंबर को फिर थाने जाने पर पूरा दिन बैठा कर रखा फिर भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।
मछुआ सहकारी समिति मर्यादा गूंगरा कलां अध्यक्ष ने भी उक्त मामले में एक शिकायती पत्र साथ में सौंपा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now