नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस कर्मी के हाई वोल्टेज ड्रामे के वाइरल वीडियो । थाना प्रभारी ने बताया वाइरल वीडियो का सच,  – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस कर्मी के हाई वोल्टेज ड्रामे के वाइरल वीडियो । थाना प्रभारी ने बताया वाइरल वीडियो का सच, 

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस कर्मी के हाई वोल्टेज ड्रामे के वाइरल वीडियो

थाना प्रभारी ने बताया वाइरल वीडियो का सच,

अभद्रता और थाने में घुसकर मारपीट करने पर हुई कार्यवाही

हटा – बीते दिन पूर्व भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस कर्मी के हाई वोल्टेज ड्रामे के वाइरल किये गए वीडियो मामले में अब नया मोड़ सामने आ गया है। हटा अनुविभागीय क्षेत्र के थाना कुम्हारी के इस मामले में मीडिया कर्मी के सामने किये खुलासे में थाना प्रभारी वंदना गौर ने बताया कि घटना 9 नवम्बर की है, जब भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता राम रतन यादव के साथ उसकी ही चाय की दुकान पर शराब दुकान पर काम करने वाले लोगो के मध्य विवाद हुआ था। दोनों पक्ष शिकायत करने पुलिस थाने पहुंचे थे।

शिकायत लिखने उपरांत जब प्रधान आरक्षक सुखलाल एवं आरक्षक नरेंद्र ठाकुर मानव भगवती कल्याण संगठन के आहत पक्ष को मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस वाहन में बैठाकर ले जा रहे थे, इसी दौरान संगठन के अन्य लोग पुलिस अमले के साथ अभद्रता करने लगे तो पुलिस अमले ने इसका विरोध किया तो संगठन के अध्यक्ष विजय पटेल सहित अन्य लोग थाने में घुसकर अभद्रता करने के साथ मारपीट करने लगे थे। जिसपर पुलिस अमले ने एकत्रित होकर इन सभी को खदेड़कर थाने के बाहर किया था।

इस घटना में शामिल सभी पर आपराधिक प्रकरण भी पंजीबद्ध किया गया है।

थाना प्रभारी वंदना गौर ने बताया कि वाइरल किये गए वीडियो को भ्रामक तरीके से एडिटिंग करके वाइरल किया गया है, जिससे पूरे घटना क्रम की सच्चाई सामने नही आ रही है। इस मामले पर थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे घटना क्रम को लेकर दर्ज किए गए प्रकरण में संगठन के अध्यक्ष एवं आरोपी विजय पटेल पुलिस थाना पटेरा में गुंडा लिस्ट में शामिल है, जिसके विरुद्ध पहले से भी शासकीय कार्य मे बाधा डालने सहित अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज है, इसके साथ ही उक्त घटना क्रम में शामिल अन्य के विरुद्ध भी पूर्व में आरपाधिक प्रकरण दर्ज है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now