नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पैसे और नौकरी का लालच देकर कराया धर्म परिवर्तन। और लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए ना लाने पर मांगने लगे पैसे वापस। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

पैसे और नौकरी का लालच देकर कराया धर्म परिवर्तन। और लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए ना लाने पर मांगने लगे पैसे वापस। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह -जिले के मढ़ाहार से अनुसूचित जाति के बहुत से लोगों का धोखे से धर्मांतरण करने का मामला सामने आया है। जिसमें दमोह पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्यवाही करने की मांग की गई है। सोमवार को 1 महिला सहित 7 लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।जहां आवेदन देते हुए राजेश अहिरवाल ने बताया कि वह मकान की मजदूरी का कार्य करता है।कुछ दिन पहले उसे बिज्जू और फ्लिप्सन नाम के लोग जीजस मिशन मकान के निर्माण में मजदूरी करने ले गये। काम को दौरान वहां पर मुझे इन लोगों ने कहा कि तुम्हारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए तुम धर्म परिवर्तन करके ईसाई बन जाओ और वहां पर हमे बाईबिल दी गई।

कुछ दिन बाद हमे वहां पर प्रार्थना करने को कहा गया। कुछ दिन बाद कहा कि आपके परिवार में जितने लोग है उन्हे भी यहां पर प्रेयर(प्रार्थना) को ले आना तुम्हारी दरिद्रता दूर हो जाएगी ।एक दिन हम सभी को प्रेयर के पहले टंकी में डूबकर स्नान करने को कहा।हम लोग बातों में आ गए और नहा लिया। जिसके बाद कुछ पैसे भी हम लोगों को दिये। कुछ दिन बाद के. बिज्जू, फिलिपसन, रिनू मजदूरी करने के दौरान किचिन में खाना-पीना देते थे। इनके द्वारा कई प्रकार से रोक लगाई जाने लगी जैसे बिन्दी न लगाना, सिंदूर न लगाना, मंगलसूत्र न पहनना ऐसा सब करने से मना किया जाना और आप ईसाई बन चुके है अब तुम्हारे लिए चर्च ही सबकुछ है ऐसा कहना। जब हमने इनके इन अनर्गल आदेशों का पालन नहीं किया तो थॉमस और नैना थॉमस ने कहा कि तुम बत्तीसमा ले चुके हो । इनके द्वारा धमकाया कि तुमको ईसाई मान्यताओं के अनुसार चलना पड़ेगा। बत्तीसमा के समय इनके द्वारा जो पैसे दिये गये थे। वह अब चार गुना पैसा मांग रहे है।


फिर जैसे ही उन्हे हमारी जाति का पता चला तो जातिसूचक शब्द कहकर वहां से भगाने लगे।जिसमें थॉमस और पत्नि सजी थॉमस कई प्रकार के आरोप लगाने पैसे वापस न देने पर इनके द्वारा धमकी दी जा रही है। इन लोगों के द्वारा दूसरे लोगो को चर्च मे लाने का दवाब बनाया जा रहा है।


इनके द्वारा चर्च न आने पर धमकी दी जाती है चर्च नहीं आओगे तो चार गुना पैसा वापिस करने होंगे। राजेश की पत्नी उमा ने बताया कि घटना के वीडियो भी हमारे पास है।जिसमें इनकी पूरी करतूतें रिकार्ड हैं। जब रिपोर्ट करने का बोला तो
साजन, बिज्जू नाम के ईसाई मिशनरियों द्वारा धमकी दी गई कि रिपोर्ट करने पर हमे थॉमस, नैना थॉमस, फिलिपसन, रिनू, के. बिज्जू, एवं नैना थॉमस, निधि और अप्पू मिलकर केरल से बड़ा धर्मान्तरण का गिरोह चला रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now