नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पिछले दिनों बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति की आंखों में मिर्ची मारकर लाखों रुपए लूट ले गए थे तो वही आज पुलिस की आंख में धूल झोंक कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

पिछले दिनों बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति की आंखों में मिर्ची मारकर लाखों रुपए लूट ले गए थे तो वही आज पुलिस की आंख में धूल झोंक कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पिछले दिनों बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति की आंखों में मिर्ची मारकर लाखों रुपए लूट ले गए थे तो वही आज पुलिस की आंख में धूल झोंक कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम।

पुलिस की तीसरी आंख कहे जाने वाले सीसीटीवी कैमरे के नीचे ऑटो रिक्शा में हुई चोरी।


दमोह जिले में पिछले दिनों एक व्यक्ति की आंख में मिर्ची डालकर लाखों रुपए लूटे गए थे तो वही आज पुलिस की आंखें कहीं जाने वाले सीसीटीवी कैमरे में धूल झोकते हुए चोर ले उड़े ऑटो का आगे का पहिया
पीड़ित अस्पताल में भर्ती होकर करा रहा था इलाज ।

शहर में अपराधी खुलेआम पुलिस को चैलेंज देकर अपराध घटित कर रहे हैं । जहां लगातार लूट और चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ रही है तो वहीं अब पुलिस के सीसीटीवी कैमरे के सामने एक चोरी की घटना भी घटित हुई है। अस्पताल चौराहे पर खड़े एक ऑटो रिक्शा में से उसका टायर कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। जहां ऑटो स्टैंड पर यह सवारी ऑटो खड़ा था उसके पास ही पुलिस के सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। संभवतः आरोपी इस कैमरे में कैद हुआ होगा, लेकिन अपराधियों के हौसले किस तरह बुलंद है इसका अंदाजा तो इसी से लगाया जा सकता है कि चोर निडर होकर चोरी को अंजाम देकर चला गया।


कोतवाली थाना क्षेत्र के गौपुरा निवासी ऑटो चालक राजू चक्रवर्ती ने बताया कि वह बीमार हो गया था और अस्पताल में भर्ती था ।इसलिए उसने अपना ऑटो रिक्शा अस्पताल चौराहे पर बने ऑटो स्टैंड पर खड़ा कर दिया था। पिछले 10 दिनों से यह सवारी ऑटो यहां पर खड़ा हुआ था और पास ही पुलिस के सीसीटीवी कैमरे चौराहे पर लगे हुए हैं। इसके बावजूद मंगलवार की रात कोई अज्ञात चोर ऑटो रिक्शा का आगे का टायर चुरा कर ले गया। ऑटो चालक सुबह जब अस्पताल से बाहर निकला तब उसने देखा कि उसके ऑटो में आगे का टायर नहीं था । साथ ही डीजल टैंक की टंकी भी खा ली थी। इसके बाद उसने अन्य लोगों को सूचित किया।

पीड़ित ने बताया कि वह काफी गरीब है किसी तरह ऑटो चला कर अपना गुजर बसर करता है। बीमार होने के कारण वह अस्पताल में भर्ती था और अब एक टायर चोरी हो गया है इस हालत में ऑटो का चलना संभव नहीं है। पुलिस में इस मामले की शिकायत भी पीड़ित के द्वारा दर्ज कराई जा रही है । अब देखना यह होगा कि जिस तरह से आरोपियों ने खुलेआम चोरी की घटना को अंजाम दिया है कब तक पुलिस उस अज्ञात चोर को पकड़ पाती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now