नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , यूनाइटेड नेशन में दिए बयान को लेकर पूरे भारत के साथ-साथ दमोह में भी बिलावल भुट्टो का विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
« Mar    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

यूनाइटेड नेशन में दिए बयान को लेकर पूरे भारत के साथ-साथ दमोह में भी बिलावल भुट्टो का विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

UNSC मैं एस जयशंकर की लताड़ से परेशान पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बिगड़े बोल पर भारत ने जताई कड़ी प्रतिक्रिया। भारत में पाकिस्तान के दूतावास से लेकर पूरे भारत में बिलावल भुट्टो का किया जा रहा पुतला दहन के साथ-साथ पूरे देश में बिलावल भुट्टो के प्रति आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है।

बिलावल ने गुरुवार को न्यूयॉर्क में एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा कि भारत सरकार गांधी की विचारधारा में विश्वास नहीं करती है, बल्कि उनके हत्यारे के सिद्धांतों में विश्वास करती है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार हिटलर से प्रभावित है. पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने में भारत की भूमिका की निंदा करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादी तत्वों को पड़ोसी देश से समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि विदेशी तत्व सक्रिय रूप से बलूचिस्तान में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.

बिलावल भुट्टो के बयान को लेकर पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है उसी के चलते आज
दमोह भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल नगर मंडल और दमयंती नगर मंडल दमोह के संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर टिप्पणी करने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन स्थानीय अंबेडकर चौराहे पर किया।
भाजपा महामंत्री सतीश तिवारी ने कहा कि न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने अत्यंत ही निंदनीय टिप्पणी की है इस प्रकार की टिप्पणी करने वाले लोगों का भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया है हम चेतावनी देना चाहते हैं कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जिनको पूरी दुनिया में सशक्त नेता के रूप में जाना जाता है उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास निम्न स्तर की बातें और टिप्पणी करके कर रहे हैं हम सभी की निंदा करते हैं बिलावल भुट्टो स्वयं पाकिस्तान की दशा देख ले पाकिस्तान टूटने की कगार पर है वह अपना देश देखें अपनी प्रधानमंत्री को देखें दूसरे के प्रधानमंत्री को ना देखें हम और संपूर्ण देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं।


दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी ने कहा कि देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के अंतर्गत दमोह जिले में दोनों मंडलों द्वारा संयुक्त रूप से बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया गया पीएम प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और विरोध करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के चर्चित प्रभावशाली व्यक्ति हैं पाकिस्तान का हमेशा आतंकवाद और आतंकियों को बढ़ाता आया है वह विश्व शांति के खिलाफ ही रहा है पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है बिलावल भुट्टो ने सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए यह टिप्पणी की है भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनको जवाब देने के लिए सदैव तैयार है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now