नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देशभर में मनाई गई पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती पर उनके समर्थकों एवं भाजपाइयों ने किया ब्लड डोनेट। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

देशभर में मनाई गई पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती पर उनके समर्थकों एवं भाजपाइयों ने किया ब्लड डोनेट।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पंडित अटल बिहारी बाजपेई जी की जन्म जयंती पर जहां भाजपाइयों ने उनके जन्मदिवस पर पूरे देश में सुशासन दिवस के रुप में मनाया तो दमोह में अटल बिहारी के प्रशंसक रहे राजेंद्र अटल ने ब्लड डोनेट कर पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी को याद किया आपको बता दें दमोह के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र अटल जी पंडित अटल बिहारी बाजपेई जी से इतने प्रभावित थे कि उन्होंने अपने नाम के पीछे राजेंद्र अटल लिखना प्रारंभ कर दिया था और हर साल उनकी जन्म जयंती पर एवं उनकी पुण्यतिथि पर ब्लड डोनेट कर उन्हें याद करते हैं। ब्लड डोनेट का यह सिलसिला पिछले कई सालों से निरंतर बना हुआ है।

भाजपा द्वारा संपूर्ण जिले में सुशासन दिवस के रूप में बूथ स्तर तक मनाई गई अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती
बूथ स्तर तक सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात
अटल जी ने सिखाया है कि अपने लिए तो सभी जीते हैं दूसरे के लिए जीना चाहिए – प्रीतम सिंह

दमोह – भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रुप में मनाती हैं इस अवसर पर संपूर्ण जिले में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।

जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के मार्गदर्शन में संपूर्ण जिले में बूथ स्तर तक अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती को मनाया गया।


जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर एक अनुकरणीय पहल है श्रृद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी आज प्रसन्न होंगे क्योंकि श्रद्धेय बाजपेई जी द्वारा जो कार्य शुरू किया गया था उसे आगे बढ़ाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता कर रहे है बाजपेई जी कहा करते थे कि अपने लिए तो सभी जीते हैं दूसरों के लिए कम ही जीते हैं आज कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जीवन देने का कार्य किया है मैं सभी रक्त दाताओं को और इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाली टीम को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं साथ ही साथ में डॉक्टर का भी धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि वह भी जनसेवा का कार्य निरंतर करते रहते हैं।


इसी तारतम्य में युवा मोर्चा द्वारा जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अटल बिहारी वाजपेई जी के संस्मरणों के साथ उनके दिए गए आदर्शों एवं शिक्षा को उपस्थित छात्रों को बताया गया प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया।


अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृद्ध आश्रम में अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं वृद्ध आश्रम में उपस्थित सभी वृद्धों को मिष्ठान खिलाकर जयंती मनाई गई
भाजपा दमयंती नगर मंडल द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 15 कार्यकर्ताओं के द्वारा रक्तदान किया गया। वरिष्ठ पत्रकार एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस पर प्रतिवर्ष रक्तदान करने वाले राजेंद्र अटल जैन, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष प्रिंसी जैन विनोद अम्लानी दुष्यंत शुक्ला राजेंद्र तिवारी विक्रम राजपूत अर्चना जैन नंदलाल अहिरवार अन्य कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान किया
जिला भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
आज विविध कार्यक्रम आयोजनों में जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्याम शिवहरे, जिला महामंत्री सतीश तिवारी, गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी, जिला कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेंद्र जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन, मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष इंतखाब बेग, दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, श्याम दुबे, कौशलेंद्र पांडे सहित बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now