नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , युवा पत्रकार कल्याण संघ ने पत्रकारों को किया सम्मानित पत्रकारों को साहस वीर पुरस्कार प्रमाण पत्र दिए गए। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

युवा पत्रकार कल्याण संघ ने पत्रकारों को किया सम्मानित पत्रकारों को साहस वीर पुरस्कार प्रमाण पत्र दिए गए।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

युवा पत्रकार कल्याण संघ ने पत्रकारों को किया सम्मानित पत्रकारों को साहस वीर पुरस्कार प्रमाण पत्र दिए गए।

युवा पत्रकार कल्याण संघ की वार्षिक बैठक के साथ-साथ पत्रकार सम्मान समारोह का किया गया आयोजन जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया तो वही दमोह जिले की नई कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें जिला अध्यक्ष विनय असाटी को बनाया गया और नगर अध्यक्ष अनुराग बजाज को बनाया गया।

दमोह एसपी ने इस दौरान सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि जीवन में पढ़ते रहना चाहिए जहां से भी ज्ञान अर्जित हो ज्ञान लेते रहें ताकि आपकी लेखनी धारदार हो सके और आप तथ्यात्मक बातें लोगों के बीच रख सके और आज के युग में जो फेसबुक

व्हाट्सएप ज्ञान बांटा जा रहा है उस पर ज्यादा ध्यान ना दें अगर आपको किसी भी विषय में तथ्यात्मक जानकारी चाहिए हो तो आज का सबसे बड़ा ज्ञान का माध्यम गूगल है आप गूगल से सभी बातें जान सकते हैं लेकिन व्हाट्सएप और फेसबुक पर फैलाए जा रहे भ्रामिक ज्ञान को कॉपी पेस्ट ना करें पहले उस बात की सत्यता से गहन जांच करें।

क्योंकि आपके पास जितना ज्ञान अर्जित होगा उतना ही आप लोगों के तर्कसंगत जवाब दे सकते हैं और जिस पर आपको कोई गलत साबित नहीं कर सकता और आपकी एक गलत बात आपके ज्ञान पर तर्क विहीन होने के कारण सवाल खड़े करती हैं।

दमोह पी आर ओ कुरैशी सर ने भी इस अवसर पर पत्रकारों को बताया कि सरकार द्वारा पत्रकारों को कितनी सरकारी सुविधाएं दी जा रही हैं और हमारे द्वारा पत्रकारों की हर संभव मदद की जाती है और पत्रकारों के सुख में भले ही हम कभी नजर ना आए हो लेकिन दमोह में कोई भी पत्रकार यह नहीं कह सकता कि कुरैशी सर हमारे दुख में शामिल नहीं हुए अगर किसी भी पत्रकार पर किसी प्रकार का संकट खड़ा हुआ या सरकारी लाभ दिलाने की बात आई तो मैंने लीड से हटकर मदद की है।


वरिष्ठ पत्रकार राजेश पांडे जी ने भी अपने छोटे पत्रकार और साथी पत्रकारों के बीच सामंजस्य बिठाकर कार्य करने की बात कही और सभी छोटे पत्रकारों को सीख देते हुए बताया कि अगर आपको किसी से भी ज्ञान लेना है तो आप छोटे बनकर ही ज्ञान ले सकते हैं अपने से बड़ों की इज्जत करोगे तो आपको बड़े अपना जीवन का मूल ज्ञान देंगे जिससे आप हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। अकरम भाई वरिष्ठ पत्रकार ने भी अपनी बात रखते हुए सभी से एकजुट हो जाने और अपने से बड़ों की इज्जत कर उनसे ज्ञान लेने की बात कही।

तनुज पाराशर जी ने भी अपने सभी साथियों से एक नए युग की शुरुआत करने की बात कही जिसमें अब पत्रकारों को कुछ लोग चुगल खोर मानकर सम्मानित करते हैं और उन्हें भगवान नारद की पद्वी से नवाज ते हैं यह गलत है पत्रकारों को भगवान नारद की तरह नहीं देखा जाना चाहिए ना पत्रकार भगवान है भगवान ब्रह्मा के पुत्र नारद के एक अंश के बराबर भी हम लोग नहीं हैं इसलिए ऐसे अवार्ड बांटने वालों को अब बता देना चाहिए कि ऐसे अवार्ड ना बांटें हम पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर भूमाफिया शराब माफिया और

कालाबाजारी भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लिखकर ऐसे बाहुबलियों से बुराई लेते हैं और देश में पिछड़े दलित वंचित भूमियार जैसे व्यक्तियों की आवाज बनते हैं जहां प्रशासन इनकी बातें नहीं मानता या इनको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता तो उन्हें सरकारी लाभ दिलाते हैं और जहां पर इनके ऊपर कोई भी गलत कार्यवाही या कोई गुस्ताखी होती है तो पुलिस के खिलाफ भी लिखने से नहीं चूकते जिससे पुलिस भी पत्रकारों से नाराज हो जाती है और कई बार तो यह भी देखा गया कि पुलिस द्वारा पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे भी कई क्षेत्रों में दर्ज किए गए इन सभी बातों से यह स्पष्ट है कि पत्रकार वीरता का प्रतीक है इसीलिए आज युवा पत्रकार कल्याण संघ ने सभी पत्रकारों को सम्मानित करते हुए साहस वीर पुरस्कार प्रमाणपत्र से नवाजा

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now