नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सिटी कोतवाली की उदासीनता के कारण दमोह में पुलिसवाले के घर हो गई चोरी। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

सिटी कोतवाली की उदासीनता के कारण दमोह में पुलिसवाले के घर हो गई चोरी।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सिटी कोतवाली की उदासीनता के कारण दमोह में पुलिसवाले के घर हो गई चोरी।

दमोह : पुलिस के उदासीन रवैये के चलते चोरियों की संख्या बढ़ती दिखाई दे रही है यही वजह है कि आए दिन खबरें सामने आती रहती है कि शहर के चारो तरफ कही न कही चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है सिटी कोतवाली पुलिस इन पर कोई विशेष लगाम नही लगा पा रही है , आपको बता दें की पिछले दिनों 5 जनवरी 2023 को शहर के बीच स्थित बस स्टैंड के समीप देवराज शुक्ला काम्प्लेक्स में लगभग 6 से 7 व्यापारियों की दुकानों के ताले तोड़े गये थे जिसकी लिखित शिकायत सभी दुकानदारों ने की थी जिनमे से कमलेश जैन , अमोल पटेल , सलीम शेख , हरीश विश्वकर्मा , शिवम सोनी , अमिताभ शुक्ला आदि लोगो ने सामुहिक रूप से मिलकर सिटी कोतवाली पुलिस को की थी जिसमे थाना प्रभारी विजय सिंह राजपूत से भी मिलकर मामले की जानकारी दी गई थी जिससे यह मामला सिटी कोतवाली टीआई के संज्ञान में था , घटना के उपरांत ड्यूटी पर उपस्थित पुलिस कर्मी ने 10 मिनिट में पहुचने की बात कही थी लेकिन आज लगभग 5 से 6दिन हो गए लेकिन उनके 10 मिनिट नही हुए और 9 जनवरी को पुलिसकर्मी के घर चोरी हो गई जब पुलिस ही सुरक्षित नही है तो जनता कितनी सुरक्षित होगी और अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकेगी।

घटनाएं आए दिन बढ़ रही है जिसमे लगाम लगाने में पुलिस विभाग विफल दिखाई दे रही है अब देखना होगा कि कब पुलिस देवराज शुक्ला काम्प्लेक्स पहुँचती है या चोरियों की संख्या घटाने के लिए यूं ही दुकानदारों से लिखित आवेदन लेती रहेगी और सिर्फ f.i.r. उन पुलिस वालों की होगी जिनके घर चोरी होगी आम आदमी यूं ही लिखित शिकायत करता रहेगा बीते दिनों वृद्ध आश्रम के सामने वन विभाग में पदस्थ महिला अधिकारी एवं उसके पति पुलिस में पदस्थ होने के बावजूद भी उनके सूने घर को चोरों ने नहीं बख्शा जिनकी f.i.r. हो चुकी लेकिन आज भी वह दुकानदार अपनी एफआईआर लिखाने के लिए पुलिस का इंतजार कर रहे हैं।


रजपुरा थाने में पदस्थ सिपाही के घर में हुई चोरी की घटना। जिसकी पत्नी वन पुलिसकर्मी और पति मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही होने के बावजूद भी उनका घर सुरक्षित नहीं है । तो भला जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल क्यों ना उठाए जाएं?

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now