नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चाचा को सबक सिखाने के लिए भतीजे ने उठाया बड़ा कदम अपने ही चाचा के घर को किया साफ। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

चाचा को सबक सिखाने के लिए भतीजे ने उठाया बड़ा कदम अपने ही चाचा के घर को किया साफ।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

चाचा को सबक सिखाने के लिए भतीजे ने उठाया बड़ा कदम अपने ही चाचा के घर को किया साफ।

दमोह. मडियादो थाना क्षेत्र के ग्राम वर्धा में हुई चोरी का मडियादो पुलिस द्वारा 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया गया. पुलिस द्वारा चोर गांव से भाग पाते इसके पहले ही गिरफ्तार कर मशरुका जब्त कर लिया गया. जानकारी के अनुसार ग्राम वर्धा में रविवार रात को प्रदोष दुबे ग्राम में मेले से 11 बजे रात को वापस आए तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी 90 हजार की नगदी गायब है. पीड़ित द्वारा तत्काल मडियादो पुलिस को सूचना दी गई. थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे द्वारा टीम गठित कर पता साजी की गई और संदेह के आधार पर

पूछताछ शुरू की गई. जिसमें आरोपी पुष्पेंद्र दुबे द्वारा एक नाबालिग का सहयोग लेकर चोरी करना स्वीकार किया गया. पुलिस द्वारा आरोपी के घर से चुराए गए रुपए व पुश्तैनी कलश जब्त किया गया. 24 घंटे में चोर पकड़कर खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे के साथ एएसआई जगन्नाथ पटेल, प्रधान आरक्षक नीरज रावत, आरक्षक दीपेंद्र पटेल ओर इंद्रजीत शामिल रहे.
आरोपी का कहना है चाचा को सबक सिखाने के लिए चोरी की।


चोरी करने वाला आरोपी पुष्पेंद्र दुबे पीड़ित प्रदोष दुबे का सगा भतीजा है. थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे ने बताया की आरोपी ने बताया की उसकी जमीन का बटवारा हुआ था, मगर उसके चाचा प्रदोष दुबे जमीन नाम नही कर रहे थे इसलिए सबक सिखाने के लिए चाचा के मेला जाने पर घर में चोरी की थी.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now