नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रनेह में लाखों की सीसी रोड चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट। ग्रामवासियों की शिकायत के बाद भी घटिया निर्माण कार्य जारी। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

रनेह में लाखों की सीसी रोड चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट। ग्रामवासियों की शिकायत के बाद भी घटिया निर्माण कार्य जारी।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रनेह में लाखों की सीसी रोड चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट। ग्रामवासियों की शिकायत के बाद भी घटिया निर्माण कार्य जारी।

जनपद पंचायत हटा की ग्राम पंचायत रनेह गांव के विकास के लिए सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च कर ग्रामवासियों की सुविधा हेतु पानी निकासी के लिए ग्राम में सीसी निर्माण कार्य में गुणवत्ता हीन सामग्री का उपयोग किया गया ग्राम पंचायत सचिव सरपंच रोजगार सहायक की मिलीभगत से भ्रष्टाचार करवा कर घटिया सामग्री का उपयोग कर सीसी निर्माण कार्य किया जा रहा है घटिया सामग्री के उपयोग से कुछ ही दिनों में सीसी निर्माण चंद महीनों ही चल पाएगा ।मामला हटा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत रनेह का है

जहा सीसी निर्माण में रेत की जगह बजरा का प्रयोग किया जा रहा है रेशो के मुताबिक सीमेंट नहीं डाल रहे हैं घटिया निर्माण की वजह ग्रामवासी भ्रष्टाचार बता रहे हैं।जहां पर पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत के निवासियों व दर्जनों ग्राम वासियों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान सामग्री व कम मात्रा में सीमेंट लगाया जा रहा है सरपंच सचिव एवं उपयंत्री के अड़ियल रवैये ओर दबंगई से ही घटिया सामग्री का उपयोग कर सीसी निर्माण किया जा रहा है

जिससे कुछ ही दिनों के पश्चात सीसी रोड क्षतिग्रस्त हो जाएगी जिससे सरकार को लाखों रुपए का चूना लग जाएगा और सरकार की योजना इन सड़कों में गड्ढों में तब्दील हो जाएगी जिससे यहां के ग्राम वासियों को जो पक्की सड़क की सुविधा मिलनी है वह चंद दिन की सुविधा बन कर रह जाएगी।अब देखना यह है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस पर क्या कार्रवाई की जाती है

उदय सिंह की रिपोर्ट

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now