नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिंदल कंपनी की लापरवाही से कराए जा रहे कार्य के चलते लोगों के घरों में आ रही दरारें। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

जिंदल कंपनी की लापरवाही से कराए जा रहे कार्य के चलते लोगों के घरों में आ रही दरारें।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिंदल कंपनी की लापरवाही से कराए जा रहे कार्य के चलते लोगों के घरों में आ रही दरारें।

हर घर जल योजना के अंतर्गत जिंदल कंपनी जिले में लगातार पाइपलाइन डालने का कार्य कर रही है और ग्रामीण क्षेत्र में पानी की टंकी बनाकर लाइने बिछाकर हर घर नल योजना के तहत कार्य किया जा रहा है इस योजना के अंतर्गत जिंदल कंपनी द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं उस कार्य के चलते अभी तक दमोह जिले में दो लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन इसकी जिम्मेदारी अभी तक जिंदल कंपनी पर नहीं आई लेकिन दोनों घटनाओं में लोगों का कहना था कि जिंदल कंपनी के इंजीनियर की लापरवाही एवं मजदूरों से दुर्व्यवहार के चलते यह घटनाएं सामने आई थी दमोह देहात थाना सागर नाका चौकी अंतर्गत
पानी की टंकी बनाने के काम में एक मजदूर को जिंदल कंपनी के इंजीनियर द्वारा नापतोल के लिए ले गए और उसे एलुमिनियम की छड़ पकड़ा दी गई जबकि वह व्यक्ति जमीन में खड़ा था इंजीनियर ने इतना भी ध्यान नहीं दिया कि वहां से हाईटेंशन इलेक्ट्रिक सप्लाई हो रही है और इंजीनियर द्वारा मजदूर को कोई भी सेफ्टी फीचर पहना कर कार्य नहीं कराया जा रहा था जिसमें इंजीनियर और जिंदल कंपनी की घोर लापरवाही देखने को मिली यही वजह


थी कि दमोह देहात थाना मैं आने वाले पवन अहिरवाल ग्राम कोरशा निवासी सेहोरा पडरिया ग्राम मैं मजदूरी के लिए जिंदल कंपनी के इंजीनियरों के साथ गया था जहां पर इंजीनियर द्वारा मजदूर को ना ही जूते दिए गए ना हेलमेट ना ही जाकेट ना कोई सेफ्टी फीचर दिया गया यही वजह थी कि मजदूर की नपाई करते वक्त हाईटेंशन बोल्ड की चपेट में आ जाने से मौत हो गई थी।


कुछ महीने पहले ऐसा ही एक और मामला सामने आया था जो दमोह देहात थाना जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत बालाकोट के जंगलों में जिंदल कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटकी लाश मिली थी जिससे परिजनों ने उसकी हत्या का संदेह जताते हुए जांच की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था धरना प्रदर्शन मैं कांग्रेस के नेता कोमल अहिलवाल द्वारा अपनी समाज के एक व्यक्ति की मौत पर उसको न्याय दिलाने के लिए एवं जांच कराने की मांग को लेकर अस्पताल चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम

किया की जांच भले ही ना हुई हो लेकिन कोमल अहिरवाल और उनके बीसो साथियों के ऊपर एफ आई आर दर्ज कर कई मुकदमें लाद दिए गए ताकि भविष्य में जिंदल कंपनी के खिलाफ कोई भी आवाज ना उठाएं ऐसा रसूख रखने वाली कंपनी भला जनता को क्या समझेगी और उनकी समस्याओं को दरकिनार कर कार्य कर रही है जिससे लोगों की जनहानि तो हो ही रही है अब तो लोगों के आर्थिक नुकसान की खबरें भी आने लगी है

आपको बता दें कि कल बीती रात जबलपुर नाका टीवीएस एजेंसी आम चौपरा वाली सड़क पर जब जिंदल कंपनी की मशीनों से पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई कार्य कराया जा रहा था हेवी मशीन की वाइब्रेट से वहां रहने वाले एक व्यक्ति हैं पंडित निरंजन मिश्रा उनके घर की दीवार पर दरार आ गई और घर का फर्स भी चटक गया जिससे भविष्य में कभी भी घर क्षतिग्रस्त हो सकता है जिससे कभी भी इस घर में रहने वाले लोगों की जान भी जा सकती है अब देखना होगा प्रशासन जिंदल कंपनी पर कार्यवाही करती है या यूं ही जिंदल कंपनी अपनी मनमाने रवैया अपनाते हुए लोगों का नुकसान करती रहेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now