नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह सिटी कोतवाली अंतर्गत नहीं रुक रहीं चोरी की वारदातें। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह सिटी कोतवाली अंतर्गत नहीं रुक रहीं चोरी की वारदातें।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह सिटी कोतवाली अंतर्गत नहीं रुक रहीं चोरी की वारदातें।

दमोह में बीते सोमवार की रात सराफा बाजार से सटे हुए एरिया टोपी लाइन में सोमवार एक चोर ने जमकर चोरी की घटना को अंजाम दिया जो कि एक सराफा व्यापारी की दुकान के ताले तोड़ते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया सराफा व्यापारी के ताले तोड़ने में असफल हो जाने से चोर ने छोटे मोटे व्यापारियों को अपना टारगेट बनाते हुए टोपी लाइन में रखें नाश्ता एवं पान की गुमठीओं पर जमकर तोड़फोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया इस घटना से पहले भी एक ट्रांसपोर्टर की छत पर चोर चढ़े और छत की चद्दरों को अलग कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों द्वारा जहां दुकानों पर हाथ साफ किया गया तो पिछले कई दिनों से लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में भी इजाफा देखा जा रहा है।

कल रात्रि में एक चोर द्वारा किए गए एक सराफा दुकानदार के यहां असफल प्रयास हुआ लेकिन छोटे दुकानदार के यहां चोरी हुई यह घटना इसलिए बड़ी हो जाती है क्योंकि यह सराफा बाजार है जहां पर पुलिस की 24 घंटा पुलिस ड्यूटी रहती है रात गश्त के दौरान भी पुलिस को खास हिदायत दी जाती है

कि शहर के महत्वपूर्ण सराफा बाजार का ध्यान रखें ताकि कोई भी बड़ी चोरी की घटना ना हो सके उसके बावजूद भी सराफा बाजार में चोरी कर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी अब देखना होगा पुलिस कब तक इन चोरों को पकड़ पाती है या यूं ही यह वेखौफ चोरी करते रहेंगे और व्यापारी और आम नागरिकों की रातों की नींद उड़ी रहेगी की ना जाने कब मेरे घर व दुकान के ताले टूट जाए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now