नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फिर हुई दमोह के ह्रदय स्थल घंटाघर से एक बाइक चोरी। सिटी कोतवाली बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में असफल। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

फिर हुई दमोह के ह्रदय स्थल घंटाघर से एक बाइक चोरी। सिटी कोतवाली बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में असफल।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फिर हुई दमोह के ह्रदय स्थल घंटाघर से एक बाइक चोरी। सिटी कोतवाली बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में असफल।

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार दमोह सिटी कोतवाली अंतर्गत कोई गिरोह सक्रिय है जो लगातार गाड़ियां चोरी कर रहा है जिसके निशाने पर अधिकांश टू व्हीलर मोटरसाइकिल है। पिछले दिनों पुराना थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत सीएसपी कार्यालय के 100 मीटर के भीतर ही चोरों ने एक स्कूटी चुराने की घटना को अंजाम दिया था स्कूटी मालिक के घर के सामने रखी स्कूटी को चोर जब ले उड़े तो स्कूटी मालिक द्वारा पुलिस को उस चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया कराया गया था जिसमें बेधड़क होकर चोर स्कूटी को चुरा ले गया था।

तो वहीं दूसरी घटना अस्पताल चौराहे पर मानस भवन में जब एक व्यक्ति लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत अपने पूरे परिवार के साथ केवाईसी कराने आया था उसी वक्त उसकी मोटरसाइकिल चोर ले उड़े। तीसरी घटना पिछले दिनों पुलिस कंट्रोल रूम के बाजू में स्थित हेल्थ क्लब में आए युवा पत्रकार रितेश अवस्थी की मोटरसाइकिल उस वक्त चोरी हो गई जब वह जिम करने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम के बाजू में हेल्थ क्लब पहुंचे। आज चौथी मोटरसाइकिल चोरी हुई जो कि शहर के प्रमुख मार्ग और दमोह के हृदय स्थल घंटाघर कहे जाने वाले मार्ग पर महेंद्र पुरी गोस्वामी जब बाजार कुछ काम के लिए आए और उन्होंने अपनी गाड़ी घंटाघर पर पार्क कर दी तो वहीं से चोर उनकी भी गाड़ी ले उड़े।

यह महज 5 घटनाएं आपको इसलिए बता रहे हैं कि यह एक घटना में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराया गया और बाकी सभी घटनाएं भी प्रमुख जगह पर घटित हुई जैसे कि सीएसपी कार्यालय के पास और पुलिस कंट्रोल रूम के पास जिससे पुलिस पर इस बात का दबाव बढ़ जाता है। चोरों को अब पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रहा पुलिस की नाक के नीचे से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इससे यह लगता है पुलिस को भी चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now