नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दो साल से चोरी के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी की पुलिस की गिरफ्त में हुई मौत सूत्रों की जानकारी से। चौकी प्रभारी सहित दो पुलिस कर्मी निलंबित। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दो साल से चोरी के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी की पुलिस की गिरफ्त में हुई मौत सूत्रों की जानकारी से। चौकी प्रभारी सहित दो पुलिस कर्मी निलंबित।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दो साल से चोरी के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी की पुलिस की गिरफ्त में हुई मौत सूत्रों की जानकारी से। चौकी प्रभारी सहित दो पुलिस कर्मी निलंबित। अनुविभागीय अधिकारी पथरिया, तहसीलदार बटियागढ़, एसडीओपी हटा सहित पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ अंतिम दाह संस्कार।

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के ग्राम बटियागढ़ अंतर्गत।आपको बता दें कि यह पूरा मामला 2021 का है जिसमें आरोपी नरेंद्र सिंह लोधी पिता नत्थू लोधी उम्र 27 साल निवासी गूगरा कला के द्वारा बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ेरी ग्राम में जैन मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। तबसे यह ₹3000 का इनामी आरोपी फरार चल रहा था।


जानकारी के अनुसार बटियागढ़ क्षेत्र के केरबना चौकी के चौकी प्रभारी योगेन्द्र गैकवार सहित दो पुलिसकर्मी जानकारी मिलने पर आरोपी को गुजरात, के सूरत पकड़ने गए हुए थे। वहां पर जाकर पता चला कि आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा है। वहां की क्षेत्रीय पुलिस की मदद से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जब आरोपी को वापस बटियागढ़ थाना लाया जा रहा था। तभी रात हो जाने की वजह से पुलिस सहित आरोपी एक प्राइवेट होटल में रुक गए। सुबह जब आरोपी फ्रेस होकर बाथरूम से निकला और भागने के प्रयास में सीधा खिड़की से कूद गया। जिस वजह से आरोपी के सिर में गंभीर चोट आ गई आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर चोट आ जाने से आरोपी की मौत हो गई।


जिसमें चौकी प्रभारी सहित दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की न्यायिक जांच भी की जाएगी। आरोपी के शव को उसके निज ग्राम गूगरा कला लाया गया शव परिजनों को सौंप कर अनुविभागीय अधिकारी पथरिया भब्या त्रिपाठी, एसडीओपी हटा बीरेंद्र बहादुर सिंह, तहसीलदार बटियागढ़ विजय साहु, बटियागढ़ थाना प्रभारी सोनाली जैन, एस आई पीडी दुबे सहित भारी पुलिस बल के सामने दाह संस्कार किया गया।


आरोपी के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं कि पुलिस के कारण ही मेरे बेटे की मौत हुई है। इस मामले में अभी पुलिस कुछ भी कहने से बचती दिखाई दी । पुलिस पर सवालिया निशान इस वजह से भी खड़े हो रहे हैं कि मुलजिम को लाते वक्त अगर रात हो जाए तो किसी भी चौकी या थाने में मुलजिम को रखा जाना चाहिए था?

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now