नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सागर आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ने आज दमोह में औचक निरीक्षण कर मारा शराब दुकान पर छापा। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

सागर आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ने आज दमोह में औचक निरीक्षण कर मारा शराब दुकान पर छापा।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सागर आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ने आज दमोह में औचक निरीक्षण कर मारा शराब दुकान पर छापा।

संपूर्ण प्रदेश में 31 मार्च से शराब के नए ठेके हो जाने के बाद से ही आए दिन पेपरों में एवं समाचारों के माध्यम से खबरें आ रही थी कि मध्य प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश अनुसार शराब दुकानों के बाजू में चलने वाले अहाते बंद कर दिए गए हैं लेकिन सरकार की मंशा अनुसार कई जगह पर अभी भी अहाते चलाए जा रहे थे और शराब दुकानों पर शराब की रेट लिस्ट डिस्प्ले नहीं लगाए जाने की भी शिकायतें मिल रही थी

और रेट से अधिक दामों पर शराब बेची जा रही थी दमोह जिले में अधिकांश शराब दुकानदार संगठित होकर दुकानें चला रहे हैं यही वजह है कि सभी शराब दुकानदार अपने मनमाने रेट पर शराब बेच रहे हैं जनता से एमआरपी₹90 होने के बावजूद भी ₹100 लिए जा रहे हैं। इन्हीं सब शिकायतों को देखते हुए सागर संभाग आबकारी उड़नदस्ता आज औचक निरीक्षण करने दमोह पहुंचा सब इंस्पेक्टर अपर्णा विश्वकर्मा के नेतृत्व में सागर संभाग आबकारी टीम जब दमोह पहुंची तो औचक निरीक्षण के दौरान मीडिया भी वहां पहुंची जिसमें जयसवाल टावर दुकान के बाजू में की जा रही कार्यवाही के दौरान देखा गया शराब दुकान पर ना ही रेट लिस्ट डिस्प्ले की गई थी यहां तक की अपर्णा विश्वकर्मा की टीम के सामने ही एक ग्राहक उन्हें बताने लगा कि आज ही इन्होंने रेट कम किए हैं। अपर्णा विश्वकर्मा द्वारा बताया गया कि यह सागर संभाग की आबकारी टीम है जो पूरे संभाग में औचक निरीक्षण करती है और सरकार के दिशा निर्देशों का पालन हो रहा है

या नहीं यह देखती है और सुनिश्चित कर जिस पर कार्यवाही की जाती है। 31 मार्च के 15 दिन बाद आई इस टीम के साथ दमोह आबकारी पुलिस भी दिखाई दी तो फिर सवाल यह उठता है कि सागर से आई संभागीय उड़नदस्ता टीम के बारे में दमोह आबकारी पुलिस को कैसे पता लग गया। यह सागर आबकारी उड़नदस्ता औचक निरीक्षण के नाम पर महज खानापूर्ति करता दिखाई दिया। औचक निरीक्षण के दावे करने वाली सागर की आबकारी उड़नदस्ता टीम जब दमोह आबकारी के साथ मिलकर छापामार कार्यवाही करेगी तो भला उनके हाथ क्या लगेगा जबकि कई दिनों से दमोह के कई समाचार पत्रों में खबरें आ रही थी।

एमआरपी से अधिक दामों में बेची जा रही शराब जैसी शिकायतें आए दिन छप रही थीं और दमोह आबकारी विभाग उस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा था तो भला दमोह आबकारी विभाग के साथ मिलकर यह औचक निरीक्षण भला किस काम का।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now