नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बुंदेली दमोह महोत्सव के चतुर्थ दिवस महिला भजन मंडलियों ने गाए भजन। बुंदेली दमोह महोत्सव की अवधि 5 दिन और बढ़ाई गई। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बुंदेली दमोह महोत्सव के चतुर्थ दिवस महिला भजन मंडलियों ने गाए भजन। बुंदेली दमोह महोत्सव की अवधि 5 दिन और बढ़ाई गई।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह – बुंदेली गौरव न्यास द्वारा आयोजित बुंदेली दमोह महोत्सव के चौथे दिवस नगर की लगभग 30 महिला भजन मंडलियों ने, भजन प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता निभाई जिसमें प्रथम स्थान सिद्धिविनायक मंडल, द्वितीय जगदंबा मंडल, तृतीय विंध्यवासिनी मंडल और सांत्वना पुरस्कार बांके बिहारी मंडल को दिया गया। भगवान शिव एवं माता पार्वती जी का रूप धारण किये बच्चों की अनुपम झांकी ने सभी का मन मोह लिया।

भजन मंडली प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में श्रीमती प्रेमलता नीलम एवं श्रीमती किरण सुरेखा रही।भजन मंडली प्रतियोगिता प्रभारी श्रीमती मीना पाठक एवं सहयोगी श्रेया पाठक, मधु जायसवाल, शशि रैकवार, लक्ष्मी रैकवार एवं उषा खरे ने विशेष योगदान दिया। साथ ही आज 2 मई को ग्रामीण महिला भजन मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी।


सभी भजन मंडलियों के उत्साहवर्धन के लिए श्रीमती पूजा सिद्धार्थ मलैया, प्रभात सेठ, मनीष तिवारी एवं अन्य महोत्सव समिति सदस्यो ने उपस्थित होकर उत्साहवर्धन किया। महोत्सव समिति द्वारा भजन मंडली प्रतियोगिता प्रभारी श्रीमती मीना पाठक और उनकी टीम का आभार प्रकट किया गया।

12 मई तक आयोजित होगा बुंदेली दमोह महोत्सव।

सचिव प्रभात सेठ ने बताया कि इस वर्ष बुंदेली महोत्सव दिनांक 28 अप्रैल 2023 से 7 मई 2023 तक आयोजित किया जाना था परंतु मौसम अनुकूल न होने के कारण निर्धारित कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं संपन्न नहीं हो पाई है इस कारण महोत्सव आयोजन की अवधि बढ़ाना आवश्यक हो गया है अतः बुंदेली गौरव न्यास ने बुंदेली दमोह महोत्सव की अवधि दिनांक 7 मई 2023 से बढ़ाकर 12 मई 2023 तक आयोजन किए जाने का निर्णय लिया है।


महोत्सव में संरक्षक श्री मति सुधा जयंत मलैया, अध्यक्ष अंबालाल पटेल, उपाध्यक्ष केप्टन वाधवा, विवेक शेंडेय, मोहित संगतानी, रवि गोस्वामी, संतोष रोहित, धर्मेंद्र रोहित, संजू यादव, जयपाल राजपूत, अमित वर्मा, संदीप रैकवार, संजय रोहितास, सत्यम चौबे, मोहनीश जड़िया, अमित जैन, मनीष जैन सहित समिति पदाधिकारी एवं सहयोगी सदस्यों ने दमोह के आमजन से दमोह महोत्सव में पधार विभिन्न सांस्कृतिक, खेल , संगीत, एवं विभिन्न झूलों, व्यंजनों आदि का आनंद लेने की अपील की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now