नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दस सालों से अधिक समय से फरार 302 का आरोपी दमोह पुलिस की अभिरक्षा से हुआ फरार। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दस सालों से अधिक समय से फरार 302 का आरोपी दमोह पुलिस की अभिरक्षा से हुआ फरार।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दस सालों से अधिक समय से फरार 302 का आरोपी दमोह पुलिस की अभिरक्षा से हुआ फरार।

सागर । दमोह जिला के अंतर्गत बटियागढ़ थाना से बडी खबर निकलकर सामने आ रही है , धारा 302 के मामले में फरार आरोपी को पहले पकड लिया कसम से उसके बाद छोड दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर जिला के बण्डा पुलिस थाना के ग्राम चकेरी शाहगढ (नीमखेड़ा) में दिनांक 05 – 04 – 2010 को चन्द्रभान सिंह लोधी की आरोपी नन्नू लोधी उम्र 38 ने देशी कट्टा से गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा। शुक्रवार को दमोह जिला की बटियागढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी नन्नू लोधी को गिरप्तार कर , बण्डा पुलिस को सूचना दी , बण्डा पुलिस ने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी की पहले फोटो मांगी ,तो बटियागढ़ पुलिस ने बण्डा पुलिस को फोटो भेजी , बण्डा पुलिस ने मृतक के भाई छतर लोधी को वाटसअप पर फोटो भेजकर पहचान कराई , तो आरोपी की पहचान हुई , बण्डा पुलिस आरोपी को लेने बटियागढ़ के लिए रवाना हुई

*पुलिस अभिरक्षा से कैसे भागा आरोपी*

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बटियागढ़ थाना में पदस्थ एसआई बीडी दुबे और आरक्षक अक्षय मिश्रा 05-05-23 की सुबह 11 बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकडकर थाने लाये थे दोपहर 1 बजे आरोपी को छोड दिया । बाद में उन्हे पता चला कि बण्डा पुलिस बटियागढ़ आ गई तो आनन फानन में आरोपी को पुनः ढूंढने में लग गए। जब बण्डा पुलिस को पता चला कि बटियागढ़ पुलिस की अभिरक्षा से आरोपी भाग गया तो बण्डा पुलिस मायूस होकर वापिस बण्डा लौट गई।

आरोपी को आखिर किसके निर्देश पर छोडा गया यह जांच का विषय बन गया , अगर वरिष्ठ अधिकारी पुलिस थाना में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करवाते है तो सच्चाई सामने आ जायेगी।

*करीब 3 साल से बटियागढ़ में रह रहा था आरोपी*

हत्या करने वाला आरोपी नन्नू लोधी करीब 3 से अधिक समय हो गया वह बटियागढ़ की सहजातपुरा ग्राम पंचायत के धनश्याम पुरा मुहल्ले में गोविंद लोधी नाम बताकर रह रहा था। सूत्र यह भी बताते है कि जिन पुलिस कर्मीयों ने आरोपी को भगाया है इन से अच्छी खासी दोस्ती भी है।

01. पुलिस थाना में लगे सीसीटीवी फुटेज की अगर जांच होती है तो सच्चाई सामने आ जायेगी।
02. जब आरोपी की पहचान हो गई थी तो आरोपी थाने के बाहर खुले में क्यों घूमता रहा।
03. क्या थाना प्रभारी को इस सबंध में जानकारी नही थी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now