नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गढ़ाकोटा के बाद दूसरे नंबर पर कोई विवाह समारोह सराहा जायेगा तो उसके लिये नोहटा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में 726 विवाह संपन्न हुये। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

गढ़ाकोटा के बाद दूसरे नंबर पर कोई विवाह समारोह सराहा जायेगा तो उसके लिये नोहटा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में 726 विवाह संपन्न हुये।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह जिले के जबेरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोहटा में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में नव दंपतियों को विधायक जबेरा धर्मेंद्र सिंह लोधी, पूर्व मंत्री जयंत मलैया, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह लोधी, प्रीतम सिंह लोधी, सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, सतीश तिवारी, कलेक्टर मयंक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव, गुड्डू पटेल, भरत यादव, भाव सिंह मासाब, जनपद अध्यक्ष आभा राय, विनोद राय, नोहटा सरपंच सोनम यादव, लाल सिंह यादव सहित उपस्थित अतिथियों ने आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी। यहां आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तहत जबेरा और तेंदूखेड़ा क्षेत्र के वर-वधुओं के परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्राम नोहटा और आसपास के गांवो से आए हुए वर-वधुओं के परिजन, पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि अधिकारी-कर्मचारियों और सम्मानीय मीडिया जन मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नोहटा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत नव वर-वधू जोड़ों को ऑनलाईन जुड़ कर आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि सभी का जीवन सुखमय हो। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव दंपतियों ने जो यहां सात फेरे में सात वचन लिए हैं, उनका पालन करें। श्री चौहान आज भोपाल से ऑनलाइन जुड़कर नोहटा में आयोजित विवाह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा विवाह होने के बाद शरीर अवश्य दो होते हैं किंतु आत्मा एक होती है। उन्होंने कलेक्टर मयंक अग्रवाल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत समूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न होने जा रहा है। गढ़ाकोटा के बाद दूसरे नंबर पर कोई विवाह समारोह सराहा जायेगा तो उसके लिये नोहटा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना सम्मेलन का नाम हमने दर्ज कर दिया है।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का मानना है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता, जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं इसलिए इस मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 726 जोड़ों का विवाह संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम में एक कल्याणी विवाह भी संपन्न हो रहा है, यह कार्यक्रम आप सब के सहयोग के बिना संपन्न नहीं हो सकता था, यह बहुत बड़ी व्यवस्था है, बहुत सारे लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं, उनका और सेवा में लगे वॉलिंटियर्स का इस मंच के माध्यम से बहुत-बहुत स्वागत करता हूं, वंदन करता हूं। यह बहुत बड़ा आयोजन है इस आयोजन को सफल बनाने की जवाबदारी भी हम सभी की है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने कहा दमोह में पहले भी मुख्यमंत्री जी के माध्यम से सम्मेलन होते रहे हैं। यह बहुत ही प्रसन्नता की बात है कि इस क्षेत्र में लगभग 726 जोड़ों का सम्मेलन हो रहा हैं, जिनमें निकाह भी शामिल है। उन्होंने कहा राज्य शासन की जनहितकारी बहुत सी योजना है। श्री मलैया ने कहा जो सम्मेलन होते है निश्चित तौर से यह बहुत ही सार्थक काम है और लगातार इसमें इस प्रकार से शासन चाहता है आगे भी होते रहना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने नव विवाहित वर-वधुओं को बहुत सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।पूर्व विधायक लखन पटेल ने कहा यह बहुत ही खुशी का क्षण है, जबेरा विधानसभा के अंतर्गत सुबह से यहां पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 726 विवाह हुये। मैं उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा जबेरा विधायक धर्मेन्द्र लोधी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं उन्होंने बहुत ही अच्छा, बड़ा और व्यवस्थित आयोजन किया है। उन्होंने कहा शिवराज सिंह चौहान जी को भी बहुत धन्यवाद उन्होंने सारी योजनाएं जो बनाई है चाहे वह लाड़ली बहना हो लाड़ली लक्ष्मी हो सभी महिलाओं के हित में बनाई है।


इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी प्रीतम सिंह लोधी ने कहा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सम्मेलन के आयोजन में आये सभी परिवारों को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का मैं बहुत आभारी हूं, उनका धन्यवाद करता हूं कि उन के माध्यम से निश्चित ही यहां जो हजारों की संख्या में लोग आकर के और सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह के बंधन में बंध रहे हैं, यह सभी मुख्यमंत्री जी के ही कारण संभव हुआ है।यहा पर 726 विवाह सम्पन्न हुये इसमे तीन निकाह और एक कल्याणी विवाह सामिल है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed