दमोह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फिर चले चाकू शहर के नामी सटोरिया के पुत्र पर घर के दरवाजे पर धारदार हथियारों से हमला।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फिर चले चाकू शहर के नामी सटोरिया के पुत्र पर घर के दरवाजे पर धारदार हथियारों से हमला।
दमोह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले असाटी वार्ड नंबर 1 में रहने वाले अभिषेक असाटी पर जब हमला हुआ तब वह अपने घर के दरवाजे पर खड़े हुए थे घात लगाए युवकों ने अभिषेक असाटी पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ लगातार हमला कर उन्हें कई चाकू मारे जिससे उन्हें हाथ सीना पैर में कई जगह चाकुओं के घाव होने से वार्ड वासियों ने गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रेफर कर दिया गया है ।

अस्पताल में सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और चाकू चलाने वाले लोगों की पातासाजी में पुलिस जुटी हुई है।आपको बता दें कि अभिषेक असाटी स्वर्गीय मनोहर कलई वाले के पुत्र हैं।अभिषेक असाटी को सट्टा बाजार किंग के नाम से सभी लोग जानते है यह चाकूबाजी की घटना को लोग सट्टा के कारोबार से भी जोड़कर देख रहे हैं तो वहीं कई लोग इसे प्रॉपर्टी का विवाद भी बता रहे हैं। अब देखना होगा पुलिस जांच में चाकूबाजी की इस घटना की क्या वजह निकल कर सामने आती है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space



