नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पंचायती राज के भ्रष्टाचार को उजागर करने पर पत्रकार पर हो रहे जानलेवा हमले। इसके बावजूद भी पत्रकारों के खिलाफ ही हटा पंचायत से कई लोग आए कलेक्टर एसपी को ज्ञापन देने। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

पंचायती राज के भ्रष्टाचार को उजागर करने पर पत्रकार पर हो रहे जानलेवा हमले। इसके बावजूद भी पत्रकारों के खिलाफ ही हटा पंचायत से कई लोग आए कलेक्टर एसपी को ज्ञापन देने।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पंचायती राज के भ्रष्टाचार को उजागर करने पर पत्रकार पर हो रहे जानलेवा हमले। इसके बावजूद भी पत्रकारों के खिलाफ ही हटा पंचायत से कई लोग आए कलेक्टर एसपी को ज्ञापन देने।

दमोह जिले में इन दिनों पंचायती राज में हर पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार खुलेआम देखा जा सकता है जिसकी पत्रकारों द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही हैं। खबरें प्रकाशित होने के बावजूद भी कोई कार्यवाही ना होना कांग्रेस के जीतू पटवारी के लगाए गए आरोपों की पुष्टि करता है कि पंचायती राज में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है और 40 परसेंट कमीशन खोरी चल रही है। जिसकी शिकायतें सीएम हेल्पलाइन से लेकर लिखित मैं की जाती है और समाचार के माध्यम से भी कुछ अधिकारियों को सभी पंचायतों के भ्रष्टाचार की खबरें लगाकर उच्च अधिकारियों तक और जनता तक सरपंच सचिव रोजगार सहायकों के कारनामों के समाचार आए दिन सामने आते रहते हैं।

यही वजह है कि कल हमारे पत्रकार साथी IBC24 के ब्यूरो चीफ जितेंद्र गौतम ने मगरोन और मगरोन के आसपास के कई गांव में बन रहे डैम के भ्रष्टाचार की खबरें लगाई थी उन्हें कल मगरोन में अखिलेश और उनके साथियों द्वारा चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।


आज हटा पंचायत से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल हटा पंचायत से अपने कई साथियों के साथ मिलकर कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपा और ज्ञापन में उन्होंने पत्रकारों पर झूठी शिकायतें व गलत समाचार लगाए जाने की शिकायत की है। उन्हें हमारे साथी पर हुए जानलेवा हमला नहीं दिखाई दे रहा कि पत्रकार पंचायती भ्रष्टाचार को उजागर करने में अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे हैं उसके बावजूद भी पत्रकारों पर फर्जी खबर और झूठी शिकायतों का हवाला देकर ज्ञापन दिया है उनसे कोई यह भी पूछे कि अगर झूठी शिकायतें

हैं तो उन शिकायतों की जांच क्यों नहीं कराते और पत्रकारों पर हमला क्यों किया जाता है। इसी खबर में आपको एक पंचायत के भ्रष्टाचार का नमूना दिखाते हैं शिवचरण पटेल जी और इस पंचायत की जांच कर ऐसे भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने के लिए आप आगे आए और ज्ञापन दें तब मैं आपको ईमानदार व निष्पक्ष मानूंगा नहीं तो आपको अपने भ्रष्टाचारी साथियों के बचाव में खड़ा होना माना जाएगा।

स्कूल की दीवार के सहारे कर दिया नाडेप टैंक का निर्माण।

दमोह पंचायती राज व्यवस्था में ग्रामीण विकास और उत्थान के लिए निरंतर काम जारी रहते है इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में जाने पर सड़क , नाली , तालाब परकोलेशन टैंक इत्यादि दिखाई देते रहते हैं । भले ही बनने के बाद इनकी खामियां सामने आएं , पर विकास दिखाना भी पड़ता है , फिर चाहे गांवों में गंदगी दिखाई देती रहे । जिले के ग्राम पंचायत पौड़ी मानगढ़ के ग्राम सगोड़ीकला में एक नाडेप टैंक दिखाई देता है , जिसे स्कूल की बाउंड्री वॉल के सहारे बनाया गया है । जिसे देखकर लगता है कि शायद एक तरफ की दीवार की बचत की गई है , जिसमें अभी तो कचरा दिखाई नहीं दिया । स्कूल की बाउंड्री वॉल के सहारे नाडेप टैंक निर्माण पर जब सरपंच प्रदीप राय से पूछा गया तो उनका कहना था कि हो भी सकता है और नहीं भी हो सकता है ।

दीवार मिल गई तो कर दिया , बाउंड्री की दीवार का इस्तेमाल कर सकते हैं इसमें साफ भ्रष्टाचार देखा जा सकता है स्कूल की बाउंड्री से लगकर जो नाडेप बनाया गया उससे एक दीवाल की बचत की गई साथ ही नाडेप का निर्माण 9 इंची होना चाहिए जो कि 4 इंची में बनाया गया है यह भ्रष्टाचार नहीं तो क्या है इस पर भी ज्ञापन देना चाहिए हटा के शिवचरण पटेल को अपने साथियों के साथ कलेक्टर से इसकी शिकायत करें और भी भ्रष्टाचार है कहे तो रोज आपको एक गांव की भ्रष्टाचार की खबर दिखाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now