नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुझाव और प्रयास की अपील के साथ कोतवाली मैं पदस्थ सब इंस्पेक्टर आलोक तिरपुडे की पहल, डिवाइडर पर लगाए रेडियम। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

सुझाव और प्रयास की अपील के साथ कोतवाली मैं पदस्थ सब इंस्पेक्टर आलोक तिरपुडे की पहल, डिवाइडर पर लगाए रेडियम।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सुझाव और प्रयास की अपील के साथ कोतवाली मैं पदस्थ सब इंस्पेक्टर आलोक तिरपुडे की पहल, डिवाइडर पर लगाए रेडियम।

दमोह:स्थानीय कोतवाली पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था में सुधार लाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास लगातार जारी है जिसके तहत चेकिंग अभियान के साथ लोगों को समझाइश और दो पहिया वाहन के साथ हेलमेट की अनिवार्यता पर भी जोर दिया जा रहा है।

इसी तारतम्य में सड़क सुरक्षा के लिए कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को यातायात नियमों का पालन न करने पर चलानी कार्यवाही के साथ शहर के एसबीआई चौराहे से मुख्य मार्गों के मध्य बने डिवाइडर के अंतिम छोर पर रेडियम लगाए जिससे रात्रि में वाहन चालकों को यह दिखाई दे और वे भ्रमित न हों,इस प्रयास का लोगों ने समर्थन भी किया।

विदित है कि पिछले दिनों शहर में रात्रि में डिवाइडर से टकराने के कारण वाहन क्षतिग्रस्त होने और लोगों के चोटिल होने के समाचार भी सामने आए थे जिसके बाद पुलिस ने इस तरफ भी ध्यान आकर्षित किया और रेडियम लगाए जो दूर से दिखाई दे सके, साथ ही लोगों और अन्य संस्थाओं से भी अपील की गई कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सुझाव और प्रयास किए जाए।
इस मौके पर एस आई आलोक तिरपुड़े ने कहा कि यह एक पहल और सांकेतिक प्रयास है।

दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में यातायात सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है यातायात नियमों का पालन न होने पर चलानी कार्यवाही तो होती है पर यह जिम्मेदारी भी है कि नागरिक नियमों का पालन करें। सड़क पर बने डिवाइडर के बीच अंतर भी होता है जो कभी कभी अंधेरे के कारण दिखाई नहीं देता इस वजह से भी दुर्घटना होती है इसलिए रेडियम लगाया। यह स्थाई समाधान तो नहीं है पर एक सांकेतिक प्रयास है
नागरिकों और अन्य संस्थाओं से आग्रह है कि वे भी आगे आए जिम्मेदारी समझें जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now