नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुनि हत्या के विरोध में जैन समाज ने आज संपूर्ण भारत में अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर आक्रोश प्रकट किया। मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ ने भी बंद का समर्थन दिया। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

मुनि हत्या के विरोध में जैन समाज ने आज संपूर्ण भारत में अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर आक्रोश प्रकट किया। मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ ने भी बंद का समर्थन दिया।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुनि हत्या के विरोध में जैन समाज ने आज संपूर्ण भारत में अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर आक्रोश प्रकट किया। मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ ने भी बंद का समर्थन दिया।

रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन।

दमोह/ विगत दिनों कर्नाटक में हुई मुनि काम कुमार नंदी की जघन्य हत्या के विरोध में आज भारत बंद सहित दमोह बंद का भी व्यापक असर देखा गया सुबह से ही जैन समाज सहित अन्य समाजों के भी प्रतिष्ठान बंद पाए गए मुनि हत्या के विरोध में यह प्रदर्शन केवल जैन समाज तक सीमित नहीं रहा अपितु सर्व समाज ने इस आहुति में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


जैन समाज की सर्वोच्च संस्था दिगंबर जैन पंचायत के आव्हान पर इस बंद का आयोजन किया गया था इस दौरान नगर के गांधी चौक परिसर से शुरू हुई विशाल अहिंसा रैली घंटाघर अस्पताल चौराहा कीर्ति स्तंभ जेल परिसर होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंची इस दौरान जैन समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के प्रतिनिधि भी साथ में चल रहे थे महिलाओं के हाथ में आक्रोश भरी तख्तियां देखी जा रही थी जो कर्नाटक सरकार को चेतावनी दे रही थी कि हम अहिंसा के उपासक जरूर हैं

किंतु कायर नहीं इस मामले पर अगर सख्त कार्यवाही नहीं हुई तो यही अहिंसक समाज आगे चलकर रौद्र रूप धारण कर सकती है रैली का समापन कलेक्ट्रेट पहुंचकर हुआ जहां जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई सहित ओजस्विनी उत्कृष्टता संस्थान विश्व हिंदू परिषद ने कलेक्टर को अपने-अपने ज्ञापन सौंपे इस दौरान जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई ने कहा मुल्जिमों की गिरफ्तारी से ही काम नहीं चलेगा अब जैन

साधुओं को सुरक्षा भी प्रदान होनी चाहिए साथ ही उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए इस दौरान ओजस्विनी कॉलेज की कुलाधिपति सुधा मलैया सहित नगर विधायक अजय टंडन सिद्धार्थ मलैया रतन चंद जैन मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र जैन रूप चंद जैन चंद्र कुमार सराफ मनीष जैन आउटलुक पदम इटोरिया आशीष जैन गिरीश नायक अहिंसा राकेश पुजारी बंटू गांगरा जैन सहित विभिन्न महिला मंडल एवं अनेक सामाजिक संगठनों की उपस्थिति रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now